Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में आज भी झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज 15 जिलों में बारिश के साथ-साथ मेघगर्जन होगा। रविवार को अररिया, मधुबनी, किशनगंज और सुपौल में एक दो जगहों पर भारी बारिश संभावित है।

मानसून की बारिश ने कन्नौज जिले में धान रोपाई की गति तेज कर दी है। किसान बारिश के चलते उत्साह से काम कर रहे हैं, जिससे नलकूपों पर निर्भरता कम हुई है। कृषि विभाग ने 40 हजार हेक्टेयर में धान रोपाई का लक्ष्य रखा है, जिसमें 30 प्रतिशत काम अब तक पूरा हो चुका है।

फरीदाबाद में लगातार हुई बारिश के बाद जिला मलेरिया विभाग ने एंटी लार्वा गतिविधियाँ प्रारंभ की हैं। अब तक 200 लोगों को लार्वा मिलने पर नोटिस दिए जा चुके हैं। विभाग ने लोगों से सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाने और घरों में पानी जमा न होने की सलाह दी है। बुखार के मरीजों की ब्लड स्लाइड भी तैयार की जा रही है।

मौसम विभाग ने यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कम से कम 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुजरात से केरल और मध्य प्रदेश पर लो प्रेशर सिस्टम बनने की वजह से बारिश की गतिविधियां तेज होंगी।
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 15 जुलाई तक व्यापक बारिश जारी रह सकती है। दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में शुक्रवार को भारी बारिश की संभावना है।
IMD ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्सों में भी पहुंच गया है। IMD ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के पूरे देश में पहुंचने में एक दिन की देरी हुई है। आम तौर पर 8 जुलाई को देशभर में इसका आगमन हो जाता है।
दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जगह-जगह जलभराव और हादसों की सूचनाएं आ रही हैं। इस बीच नोएडा की सबसे ऊंची इमारत का एक वीडियो सामने आया है। इमारत पर बादल उतर आए।
Monsoon in India: 9 जुलाई 2026 को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 1 दिन की देरी से पूरे भारत को कवर कर लिया है। IMD ने दिल्ली-NCR, यूपी, महाराष्ट्र और बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
यूपी के आगरा में झमाझम मानसून की बारिश हुई है। इसने जहां गर्मी और उमस से राहत दी तो वहीं जलजमाव और सड़कों के उखड़ने से परेशानी भी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने फिलहाल अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की बात कही है।
Surat Flood: गुजरात के सूरत शहर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सड़कें नदियां बन गई और कई इलाके डूब गए। 3800 से अधिक रेस्क्यू किए गए हैं। कम से कम 9 की मौत हो गई।