
कुंभ फेम मोनालिसा भोसले और उनके पति फरमान को केरल हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मध्य प्रदेश में पिता द्वारा दर्ज कराए गए अपहरण के मामले में कोर्ट ने गिरफ्तारी पर 20 मई तक रोक लगा दी है।

मोनालिसा भाग गई, ऐसा दावा करते हुए एक वीडियो वायरल किया गया था। फरमान जैसे दिखने वाले एक शख्स ने यह वीडियो साझा किया था। विवाद के बाद वीडियो बनाने वाले ने सामने आकर इसे फर्जी बताया।

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की जांच में पता चला है कि मोनालिसा विवाह के समय नाबालिग थी। इसके बाद मोनालिसा के पति फरमान पर पॉक्सो ऐक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है।

पिता जय भोंसले ने मोनालिसा के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें बेबुनियाद बताया है। मोनालिसा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उसने डायरेक्टर सनोज मिश्रा और माता-पिता पर कई तरह के आरोप लगाए हैं।
कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने अब फिल्ममेकर सनोज मिश्रा के साथ अपने मां-बाप पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मां दारू पीकर पड़ी रहती थी और पिता दूसरी औरतों के साथ।
सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान ने मोनालिसा के परिजनों से मुलाकात की और इसे लव जिहाद का मामला बताया। नाजिया ने मोनालिसा की फरमान से शादी के पीछे दिल्ली दंगों के आरोपी शरजील इमाम और पीएफआई का हाथ होने की आशंका जाहिर की
महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा से बागपत के फरमान नाम के युवक ने केरल में शादी कर ली। इसके बाद उसने परिवार से अपने रिश्ते खत्म कर लिए। इस पर फरमान के परिजनों नाराजगी जताते हुए कहा है कि उसे घर में घुसने नहीं देंगे।
कुंभ गर्ल मोनालिसा ने अब मीडिया के सामने आकर अपनी और फरमान की शादी पर बात की। उन्होंने बताया कि घरवाले बुआ के लड़के से शादी करवा रहे थे। मोनालिसा यह भी बोलीं कि फरमान से शादी की जिद उन्होंने की थी।
कुंभगर्ल मोनालिसा भोसले अपने घरवालों की मर्जी खिलाफ फरमान खान से शादी कर चुकी हैं। अब उनके पति ने बताया कि वह मना कर रहे थे लेकिन मोनालिसा ने शादी के लिए प्रपोज किया। यह भी बताया कि वे कैसे मिले।