
बीहट नगर परिषद के वार्ड 11 निवासी दिलीप सिंह की पत्नी रूबी देवी की मोकामा में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने बेटे अंकित के साथ शादी समारोह से लौट रही थीं जब एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गईं। परिवार ने शव को बीहट लाया और पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

49वीं जूनियर राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता मोकामा (पटना) में 8 से 10 दिसंबर तक आयोजित होगी। सारण की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए 6 दिसंबर को जिला स्कूल के वॉलीबॉल मैदान में चयन प्रतियोगिता होगी। योग्य खिलाड़ी जिनकी जन्म तिथि 1 जनवरी 2008 या बाद की है, चयन ट्रायल में उपस्थित हों।

पटना के खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अजय कुमार और महामारी विशेषज्ञ प्रशांत कुमार की टीम ने औंटा का दौरा किया। भोजन के सैंपल भी जमा किए गए। अधिकारियों ने रसगुल्ला,काला जामुन,पनीर, का नमूना जांच के लिए लैब भेजा गया है। लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।

मोकामा के मोलदियार टोला में एक महिला के सिर पर पिस्टल के बट से हमला कर उसके गले से सोने की चेन छीन ली गई। यह घटना शादी समारोह के दौरान हुई। पीड़िता ने मोकामा थाने में शिकायत की है। पुलिस बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

बेगूसराय के तेघड़ा में एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने मुठभेड़ में पटना जिले के मोकामा के कुख्यात नीरज सिंह उर्फ नीरज बॉस समेत 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया। इस दौरान फायरिंग में नीरज को पैर में गोली लग गई।

Anant Singh Mokama: मोकामा के दुलारचंद यादव हत्याकांड में जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की जमानत याचिका कोर्ट से खारिज हो गई है। अनंत सिंह फिलहाल जेल में ही रहेंगे।

दुलारचंद हत्याकांड में बेऊर जेल में बंद मोकाम से जीत दर्ज करने वाले जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह क्या नीतीश कुमार शपथ वाले दिन बाहर आ पाएंगे। दरअसल अनंत की जमानत याचिका पर कल पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई है। उन्होने आरजेडी की वीणा देवी को हराया है।

बिहार चुनाव में बाहुबली और उनके परिजनों ने भी चुनाव दांव खेला। मोकामा से अनंत सिंह, रघुनाथपुर से ओसामा शहाब की जीत हुई। वहीं दानापुर से रीतलाल और लालगंज से मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला की हार हुई।

Mokama Chunav Result: पटना जिले की मोकामा असेंबली सीट पर जेडीयू के अनंत सिंह का जलवा कायम है। सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को 28 हजार से ज्यादा वोटों से पछाड़ते हुए उन्होंने लगातार छठी बार जीत दर्ज कर ली है।

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जेडीयू प्रत्याशी एवं बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह के पटना स्थित सरकारी आवास पर चुनाव परिणाम आने से पहले ही जश्न के विशेष इंतजाम कर दिए गए हैं। समर्थकों को खिलाने के लिए 2 लाख रसगुल्ले तैयार किए गए हैं।