
पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद वसीम की पूर्व पत्नी सानिया अशफाक ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सानिया ने क्रिकेटर पर अपने अजन्मे बच्चे को गर्भ में ही मरवाने का आरोप लगाते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी से इंसाफ की गुहार लगाई है।

पाकिस्तान की टीम को भारत से हार मिली थी तो ऑन एयर एक टीवी चैनल पर मोहसिन नकवी को शोएब अख्तर ने जाहिल और नाकाबिल बताया था, लेकिन अब उन्होंने अपने बयान से पाकिस्तान की तरह यूटर्न मारा है।

शोएब अख्तर ने पाकिस्तान की टीम के टी20 विश्व कप 2026 में भारत से हारने के बाद बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी की खिंचाई की। उन्होंने मोहसिन नकवी को जाहिल और नाकाबिल करार दिया। भारत ने 61 रनों से पाकिस्तान को हराया।

टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी कोलंबो पहुंच गए हैं। इस दौरान वह आईसीसी अधिकारियों से बात करेंगे।

IND vs PAK मैच बॉयकॉट खत्म होगा या नहीं। मोहसिन नकवी ने बताया कि पाकिस्तान मैच को लेकर फैसला कब लेगा? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच 15 फरवरी को कोलंबो में होना है।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए पाकिस्तान ने ICC के सामने शर्तें रखी हैं। 12 फरवरी को बांग्लादेश में आम चुनाव है और पाकिस्तान खुद को बांग्लादेशियों के सबसे बड़े हमदर्द के तौर पर पेश करने की कोशिश कर रहा है। उसने BCB के साथ मिलकर आईसीसी को एक तरह से 'ब्लैकमेल' करने की कोशिश की है।

PCB चीफ मोहसिन नकवी ने बॉयकॉट कॉल खत्म करने के लिए ICC के सामने तीन मांगें रखीं। उन्होंने वर्ल्ड बॉडी से ज़्यादा रेवेन्यू शेयर की मांग की और भारत के साथ बाइलेटरल क्रिकेट संबंध फिर से शुरू करने के लिए भी कहा।

पाकिस्तान ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंडिया मैच का बॉयकॉट करने का फैसला किया है। आईसीसी के पूर्व संचार प्रमुख समी-उल-हसन बर्नी ने कहा कि इस तरह के फैसले आसान नहीं होते।

टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई और बोर्ड द्वारा बॉयकॉट की धमकी के बाद अन्य देशों ने टूर्नामेंट में भाग लेने में दिलचस्पी दिखाई है। आइसलैंड क्रिकेट के बाद अब युगांडा क्रिकेट ने पाकिस्तान की जगह शामिल होने की इच्छा जताई है।

टी20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश का पत्ता कटने के बाद पीसीबी भी टूर्नामेंट के बहिष्कार या फिर भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच के बायकॉट पर विचार कर रहा है। इस बीच इस हफ्ते की शुरुआत में नकवी और पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ के बीच हुई बैठक में किन बातों पर चर्चा हुई थी, उसका डीटेल सामने आया है।