
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी मंगलवार को कोलकाता में चुनाव अधिकारियों के सामने पेश हुए। वह आवश्यक दस्तावेजों के साथ बिक्रमगढ़ के एक स्कूल में पहुंचे। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि शमी द्वारा भरे गए गणना प्रपत्र में कुछ विसंगतियां थीं, जिसके कारण उन्हें सुनवाई के लिए बुलाया गया था।

क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनके भाई मोहम्मद कैफ ने अमरोहा से अपने नाम मतदाता सूची से हटवा दिए हैं और अब कोलकाता में मतदान करेंगे। उनकी पत्नी हसीन जहां का नाम भी अमरोहा की मतदाता सूची से हटा दिया गया है। सभी ने कोलकाता मिन्यूसिपल बोर्ड में अपना नाम शामिल कराया है।

क्रिकेटर मोहम्मद शमी को एसआईआर सत्यापन सुनवाई के लिए नई तारीख 9 से 11 जनवरी दी गई है। वह पहले राजकोट में विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने की वजह से उपस्थित नहीं हो सके थे। निर्वाचन आयोग ने उनकी सुनवाई पुनर्निर्धारित की है क्योंकि उनके नामांकन फॉर्म में गलती थी।

कोलकाता में विशेष गहन मतदाता सूची संशोधन के तहत क्रिकेटर मोहम्मद शमी को समन भेजा गया है। वह जादवपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हैं, लेकिन विजय हजारे ट्रॉफी में व्यस्त होने के कारण वह सुनवाई में उपस्थित नहीं हो पाएंगे। उनके भाई को भी समन मिला है।

इरफान पठान ने कहा कि 200 ओवर फेंकने के बाद, अगर फिटनेस की बात है, तो फिटनेस तो पहले ही दिख चुकी है। और क्या सुधार चाहिए, यह तो सिर्फ सिलेक्शन कमेटी ही जानती है कि वे क्या सोच रहे हैं।

अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली सिलेक्शन कमिटी ने उनको नजरअंदाज कर दिया। ऐसे में शमी के पर्सनल कोच ने सिलेक्शन कमिटी पर सवाल खड़े किए हैं। शमी को लेकर बंगाल के कोच ने भी सिलेक्टर्स पर निशाना साधा है।

मोहम्मद शमी ने 2025-26 के घरेलू सत्र में रणजी ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली और विजय हजारे ट्रॉफी को मिलाकर 16 मैचों में कुल 47 विकेट चटकाए हैं। घरेलू सत्र 2025-26 में दमदार प्रदर्शन के बावजूद उनकी अनदेखी ने उनके करियर के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मोहम्मद शमी ने कई महीनों से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि, तेज गेंदबाज शमी पूरी तरह से बीसीसीआई की प्लानिंग से आउट नहीं हुए हैं। उनके लिए टीम के दरवाजे खुल सकते हैं।

बंगाल को हराकर हरियाणा सुपर आठ में हैदराबाद, एजेंसी। मोहम्मद शमी के शानदार प्रदर्शन

पुडुचेरी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में बंगाल को बहुत बड़ी हार थमाई है। स्पिनर जयंत यादव अनुभीव तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर भरी पड़े।