
अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी से जब एक बांग्लादेशी पत्रकार ने मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से निकाले जाने पर सवाल पूछा तो उन्होंने सवाल के तुक पर ही सवाल उठा दिया। सवाल से चिढ़े नबी ने दो टूक कहा कि इसका उनसे क्या लेना-देना है।

बाप और बेटे दोनों क्रिकेटर हों, ऐसी तो कई मिसालें मिल जाएंगी लेकिन बाप और बेटा एक साथ एक ही टीम से खेलें, इसकी मिसाल नहीं मिलती। लीग क्रिकेट में अब ऐसा दुर्लभ संयोग हो चुका है। ये दुर्लभ संयोग जुड़ा है अफगानिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद नबी और उनके बेटे हसन ईसाखिल के साथ।

अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह सभी प्रारूपों में 6000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले पहले अफगान बल्लेबाज बन गए हैं।

अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी ने टी20 इंटरनेशनल में किसी एक ओवर में 5 छक्के जड़ने का कारनामा किया है। हालांकि वह ओवर में 6 छक्के लगाने से चूक गए। टी20 इंटरनेशनल में भारत के युवराज सिंह ने सबसे पहले एक ओवर में 6 छक्के लगाने का करिश्मा किया था।

श्रीलंका के खिलाफ मैच में नबी ने वेल्लालागे के 20वें ओवर में 5 गेंदों पर लगातार 5 छक्के लगाए थे। बताया जा कि AFG vs SL मैच के दौरान ही वेल्लालागे के पिता का निधन हो गया था, मगर उन्हें इस बात की जानकारी मैच खत्म होने के बाद दी गई थी

नामीबिया के सलामी बल्लेबाज जान फ्राइलिन्क ने 13 गेंदों में फिफ्टी ठोक हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। वह युवराज सिंह के 12 गेंदों पर अर्धशतक जड़ने वाले रिकॉर्ड की बराबरी करने से महज एक गेंद से चूक गए।

स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने गुरुवार को एशिया कप 2025 में श्रीलंका के खिलाफ एक ओवर में 5 छक्के जड़े। स्पिनर दुनिथ वेल्लालागे ने एक ओवर में 32 रन लुटाए।

मोहम्मद नबी टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट और 2000 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के दौरान ये कारनामा किया। इससे पहले सिर्फ शाकिब अल हसन ये रिकॉर्ड अपने नाम कर सके हैं।

अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी के बेटे हसन ईसाखिल ने अपने पिता की पहली गेंद पर झन्नाटेदार छक्का जड़ा। इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा। नबी और हसन इन दिनों शपागीजा क्रिकेट लीग (एससीएल) 2025 में खेल रहे।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद मोहम्मद नबी रिटायरमेंट लेने वाले थे, लेकिन अब उन्होंने यू-टर्न ले लिया है। उनका अगला प्लान है कि वह अपने बेटे हसन ईशाखिल के साथ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट अफगानिस्तान के लिए खेलें।