
किशनगंज में प्रस्तावित सैनिक कैंप के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध संसद तक पहुंच गया है। कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने लोकसभा में मांग की है कि सरकार कैंप को किशनगंज में कहीं और दूसरी जमीन पर बनाए।

महागठबंधन में सीट बंटवारे से पहले ही बिहार कांग्रेस ने दावेदारी वाली सीटों पर संभावित कैंडिडेट की फाइल दिल्ली भेज दी है। प्रदेश चुनाव समिति ने एक स्वर से पार्टी नेतृत्व को उम्मीदवार चयन और टिकट वितरण के लिए अधिकृत कर दिया है।

किशनगंज से सांसद मोहम्मद जावेद सोमवार को बेतिया पहुंचे। मंच पर स्वागत के दौरान कांग्रेस की एक महिला नेत्री ने उन्हें कमल निशान वाली टोपी पहना दी। नजर पड़ते ही कार्यकर्ताओं ने तुरंत सांसद के सिर से टोपी उतार दी। जिसक वीडियो वायरल हो रहा है।

किशनगंज के कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद को जान से मारने की धमकी मिली है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह की प्रस्तावित हिन्दू स्वाभिमान यात्रा से पहले इस धमकी ने सीमांचल की राजनीति को गरमा दिया है।