
ईरान ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिससे भारतीयों की मुश्किल बढ़ने वाली है। 22 नवंबर से ईरान में भारतीयों की वीजा फ्री एंट्री बंद हो जाएगी। इसके पीछे वजह है, धोखाधड़ी और तस्करी के बढ़ते मामले। बता दें कि फरवरी 2024 में ईरान ने भारतीयों को वीजा में छूट दी थी।

चार भारतीय रिफाइनरियों के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मिडिल ईस्ट के बड़े तेल उत्पादक देशों सऊदी अरब, इराक और कुवैत ने दिसंबर में भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति बढ़ाने का फैसला किया है।
साल 2020 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान इजरायल के साथ संबंधों को सामान्य बनाने के लिए संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, सूडान और मोरक्को के साथ समझौते किए थे।

मिस्र दुनिया के सबसे शुष्क देशों में नंबर वन पर है। हालांकि, चिली के अटाकामा रेगिस्तान जैसे क्षेत्र दुनिया के सबसे शुष्क स्थानों में से गिना जाता है, जहाँ कुछ स्थानों पर सैकड़ों वर्षों से बारिश नहीं हुई है।

गाजा से एक चौंकाने वाला ड्रोन वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि संदिग्ध हमास आतंकी मदद के लिए आए ट्रकों को लूट रहे हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने यह वीडियो जारी किया है।

इजरायल और हमास के बीच गाजा पर हुआ संघर्षविराम टूटता नजर आ रहा है। इजरायल ने गाजा पट्टी पर हमला बोल दिया है। इजरायली विमानों ने गाजा पट्टी पर बम बरसाए हैं। यह हमले इजरायली प्रधानमंत्री के आदेश के बाद हुए हैं।

हमास ने गाजा पट्टी में इजरायली बंधकों के शवों की तलाश का दायरा रविवार को बढ़ा दिया। इससे एक दिन पहले मिस्र ने शवों को निकालने में मदद के लिए विशेषज्ञों की एक टीम और भारी उपकरण तैनात किए थे।

गाजा पर आगे की योजना को स्पष्ट करते हुए रुबियो ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के प्रशासन द्वारा गाजा में एक अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बल स्थापित करने और इजरायल एवं हमास के बीच एक कमजोर युद्धविराम को मजबूत करने की योजना है।

यह विरोध प्रदर्शन फिलिस्तीन और मध्य पूर्व के प्रति ट्रम्प की नीतियों और बयानों की आलोचना के बीच हो रहा है। माना जा रहा है कि गाजा पट्टी में इजरायली कार्रवाई का समर्थन करने की वजह से मलेशियाई नागरिक संगठन ट्रंप का विरोध कर रहे हैं।

हमास द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन के बाद गाजा में मानवीय सहायता भेजने पर अगली सूचना तक रोक लगा दी गई है। एक इजरायली सुरक्षा अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने औपचारिक घोषणा तक नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर यह जानकारी दी।