
बिहार चुनाव में करारी हार झेलने के बाद जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अब देश भर में अपनी पार्टी का विस्तार करने में जुटे हुए हैं। उनकी नजर बंगाल, यूपी और दिल्ली पर है।

भाजपा दिल्ली में सरकार बनने के बाद हुई अपनी पहली परीक्षा में 'टॉप' करके गदगद है तो आम आदमी पार्टी यह कहकर उसकी जीत को कमतर कर रही है कि सत्ताधारी के पास मौजूद रहीं 9 सीटों पर उपचुनाव हुआ था और वह अब सात ही जीत पाई है।

एमसीडी उपचुनाव के नतीजों को देख आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस तीनों ही संतुष्ट नजर आ रहे हैं। हालांकि भाजपा ने नतीजों की समीक्षा करने की बात कही है। इस रिपोर्ट में तीनों पार्टियों के संतुष्ट होने की संभावित वजहों पर एक नजर...

एमसीडी उपचुनाव नतीजों में भाजपा 12 में से 7 सीटें ही जीत सकी। वहीं आम आदमी पार्टी ने 3 वार्डों पर जीत दर्ज की। 12 वार्डों पर हुए उपचुनाव में भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने 19 महिला उम्मीदवार उतारे थे। कहां से कौन जीता…

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि MCD का उपचुनाव BJP और रेखा गुप्ता जी की साख का चुनाव था। उनका यह लिटमस टेस्ट था। सरकार इस टेस्ट में फेल हुई है। बीजेपी 9 से 6 पर आ गई, हालांकि बेईमानी करके उन्होंने 7वीं सीट जीती है।

जीत के बावजूद सत्ताधारी पार्टी कुछ निराश होगी और 3 सीटों पर सिमट जाने के बाद भी आम आदमी पार्टी (आप) को गम नहीं दिख रहा है। क्योंकि भाजपा की 2 सीटें कम हो गईं और आप जस की तस रही। वहीं, सबसे ज्यादा खुश कांग्रेस होगी जो इस उपचुनाव में एक सीट झटकने में कामयाब रही।

एमसीडी उपचुनाव के नतीजों ने दिल्ली की सियासत गरमा दी है, जहां भाजपा ने 12 में से 7 सीटें जीतकर सदन में अपने पार्षदों की संख्या 122 तक पहुंचाकर 'सबसे बड़ी पार्टी' का दर्जा हासिल कर लिया है, जबकि आम आदमी पार्टी की लहर कमजोर हुई और वह 3 सीटों पर सिमट गई।

दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सक्रिय भागीदारी के कारण भाजपा ने 12 में से 7 सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल गायब रहे।

दिल्ली में एमसीडी उपचुनाव की काउंटिंग के दौरान अशोक विहार सीट पर रिकाउंटिंग में भाजपा की पूनम शर्मा की जीत के बाद आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज और दिलीप पांडेय ने नतीजों में गड़बड़ी और जनादेश के अपमान का गंभीर आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग की है।

MCD By Election Results Live: बता दें कि कुल 12 वार्डों में चुनाव हुए जिसके लिए 30 नवंबर को मतदान के किए गए थे। इनमें से, 9 वार्ड पहले बीजेपी के पास थे और 3 वार्ड पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के पास थे।