
रांची में राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एमबीबीएस, स्नातकोत्तर और सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों की 258 सीटें बढ़ाने की योजना है। अपर मुख्य सचिव ने प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। केंद्र प्रायोजित योजना के तहत प्रति अतिरिक्त सीट 1.5 करोड़ रुपये का समर्थन मिलेगा।

इटावा में ट्यूबवेल पर नहाने गए हापुड़ के डॉक्टर की मौत

पटना मेडिकल कॉलेज के अंतिम वर्ष के एमबीबीएस छात्रों को अब हर दिन लॉक बुक पर हस्ताक्षर करना होगा। विभागाध्यक्ष द्वारा समय-समय पर आंतरिक मूल्यांकन किया जाएगा, जिसके आधार पर इंटर्नशिप प्रमाण पत्र दिया जाएगा। प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि अब इंटर्नशिप की खानापूर्ति नहीं होगी और छात्रों के प्रदर्शन पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

MBBS: गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज खंडवा में इस साल MBBS की सीटें 120 से बढ़कर 180 होंगी। सुविधाओं के विस्तार के लिए ₹75 करोड़ मिलेंगे। साथ ही PG की 52 सीटों का प्रस्ताव भी तैयार है।
दरभंगा मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस 2025 बैच के छात्रों ने हॉस्टल नहीं मिलने के कारण सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि कॉलेज प्रशासन की ओर से पर्याप्त आवास नहीं होने के कारण वे बाहर रहकर 10,000 रुपये प्रतिमाह खर्च कर रहे हैं। उन्होंने अविलंब हॉस्टल आवंटित करने की मांग की है।
RMC फर्जी रजिस्ट्रेशन घोटाले में एसओजी ने एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है, जिस पर लाखों रुपए लेकर फर्जी FMG प्रमाण-पत्रों को सत्यापित कर मेडिकल रजिस्ट्रेशन दिलाने का आरोप है।
एनएमसी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि देश के 756 मेडिकल कॉलेजों में से केवल सात कॉलेज इंटर्न, जूनियर और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को स्टाइपेंड नहीं दे रहे हैं, जिनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
बिहार में डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (डीएनबी) कोर्स की पढ़ाई के लिए 17 नई सीटों की मान्यता मिली है। कैंसर, पेडियाट्रिक्स, स्त्री रोग, एनाटॉमी और जनरल मेडिसिन से संबंधित मरीजों को इन डॉक्टरों की सेवा का लाभ मिलेगा।
गंगानगर में एमबीए की छात्रा की सुसाइड केस में कार्रवाई की मांग करते हुए छात्रों ने जुलूस निकाला। पुलिस ने रोकने की कोशिश की पर बात नहीं बनी। छात्रों ने पुलिस कार्यालय तक पहुंचकर विरोध जताया।
राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने एमबीबीएस छात्रों के लिए अधिकतम 10 वर्ष का समय प्रदान करने का प्रस्ताव किया है। इसमें अनिवार्य रोटेटरी मेडिकल इंटर्नशिप भी शामिल है। पहले की तरह, छात्रों को प्रथम व्यावसायिक एमबीबीएस परीक्षा पास करने के लिए चार प्रयास ही मिलेंगे।