
बीएसपी चीफ मायावती ने कहा कि महिला आरक्षण में अभी जो भी मिल रहा है, वही ले लो। अच्छा समय आने पर उनके हितों का उचित ध्यान रखा जाएगा। उन्होने कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी के हितों के लिए कोई भी सियासी दल गंभीर नहीं है।

कांशीराम जयंती पर मायावती ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जनता 'अच्छे दिन' के झूठे वादों में फंसकर परेशान है। उन्होंने सपा के पीडीए को छलावा बताया, कांशीराम जी के लिए भारतरत्न की मांग की और बहुजन समाज से एकजुट होकर सत्ता की मास्टर चाबी हासिल करने की अपील की ।

कांशीराम की जयंती पर ‘पीडीए दिवस’ मनाने की समाजवादी पार्टी की घोषणा पर बहुजन समाज पार्टी ने इसे राजनीतिक दिखावा बताया। बसपा ने सपा पर बहुजन महापुरुषों के अनादर और वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगाया।

बीएसपी चीफ मायावती ने भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के अर्धनग्न प्रदर्शन को अशोभनीय बताया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऐसा आचरण देश की छवि को नुकसान पहुंचाता है।
उत्तर प्रदेश की राजनीति में वेब सीरीज 'घूसखोर पंडत' को लेकर चल रहा विवाद अब राजनीतिक रंग ले चुका है। अब बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने भी इस मुद्दे पर मोर्चा खोल दिया है।
बसपा प्रमुख मायावती ने गणतंत्र दिवस पर एक बार फिर कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग की। इसके साथ सरकारों के काम करने के तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज यह ईमानदार आकलन करने की जरूरत है कि जनता को दावों और लुभावने वादों की 'भूलभुलैया' में कब तक उलझाया जाएगा।
प्रयागराज माघ मेला में स्नान को लेकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की नाराजगी और शासन-प्रशासन से विवाद पर बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने चुप्पी तोड़ी है। मायावती ने राजनीति और धर्म के घालमेल पर प्रहार किया है।
श्रावस्ती में प्रशासन की ओर से मदरसे को सील किए जाने के मामले में आए हाईकोर्ट लखनऊ बेंच के फैसले का बसपा प्रमुख मायावती ने स्वागत किया।
लखनऊ में चल रहे 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन के बीच बसपा प्रमुख मायावती ने संसद और राज्य विधानमंडलों की कार्यवाही के घटते समय पर चिंता जताई है। उन्होंने मांग की है कि संसद और विधानमंडलों के सत्र साल में कम से कम 100 दिन नियमित और शांतिपूर्ण ढंग से चलाए जाएं।
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने वाराणसी में अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति हटाए जाने की चर्चाओं को लेकर पैदा हुई स्थिति पर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा है किमूर्ति को हटाये जाने की खबर ना केवल भारी चर्चाओं में है बल्कि इससे समाज के एक बड़े वर्ग में काफी रोष व आक्रोश भी व्याप्त है।