
Mathura News: मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र में चौमुहां फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से 17 वर्षीय शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। शिवम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके चाचा की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

Mathura News: दिवाली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुलिस के साथ कोसीकलां में राजस्थान के कामां से आ रहा 2500 किलो संदिग्ध पनीर नष्ट कराया। इसकी अनुमानित कीमत पांच लाख पांच हजार रुपये बताई गई। पनीर के दो नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। कारोबारी अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Mathura News: उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मथुरा के मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर शिक्षामित्रों को उनके मूल विद्यालयों में वापस भेजने की मांग की। संघ के जिला अध्यक्ष खेम सिंह चौधरी ने कहा कि शासनादेश और विभागीय निर्देशों के बावजूद करीब 11 महीने से प्रक्रिया लंबित है। संगठन ने मांग जल्द पूरी करने की अपील की।

Mathura News: जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने बंगाली घाट से विश्राम घाट तक यमुना और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों की सफाई, सुरक्षित स्नान, बैरिकेडिंग, प्रकाश, यातायात और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को आगामी यमद्वितीया पर्व के लिए घाटों, मंदिरों और बाजारों में स्वच्छता अभियान चलाने तथा जल पुलिस, गोताखोर और बचाव दल तैनात करने के निर्देश दिए।
Mathura News: जिले में उर्वरक बिक्री की अनियमितताओं की शिकायतों के बाद जिलाधिकारी ने 10 जांच टीमें गठित कीं। टीमों ने 10 विकास खंडों में 46 उर्वरक प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। जांच में गड़बड़ी मिलने पर चार विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए और नौ को कारण बताओ नोटिस जारी हुए। कार्रवाई उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत की गई।
Mathura News: मथुरा के मगोर्रा क्षेत्र के ऊमरी गांव में 28 वर्षीय कल्पना की जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके भाई ने आरोप लगाया कि दो लाख रुपये और सोने की चेन की मांग पूरी न होने पर पति और ससुरालियों ने उसे ज्वलनशील पदार्थ पिलाया। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Mathura News: मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में गुरुवार सुबह हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में पिकअप चालक और उसका साथी हनी घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने हनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि चालक का उपचार किया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।
Mathura News: दीपावली पर मथुरा, अयोध्या और काशी के स्कूलों व मंदिरों को बम धमाकों से उड़ाने की ई-मेल धमकी के बाद मथुरा पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया। गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान, बांके बिहारी और द्वारिकाधीश मंदिरों सहित बाजारों, बस स्टैंड, होटलों और हाईवे पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस और खुफिया टीमें संदिग्धों पर नजर रखती रहीं।
Rampur News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प जन-जन तक पहुंचाने वाली श्रीकृष्ण अखंड ज्योति एवं आधारशिला पूजन यात्रा बुधवार देर रात रामपुर पहुंची। धुनापुर मंदिर और ज्वालानगर में श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया। यात्रा ब्रजभूमि से शुरू होकर उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों से होते हुए बिलासपुर के रास्ते रामपुर आई। छह दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा का संदेश भी दिया जा रहा है।
- खालिस्तानी नेटवर्क से जुड़े आतंकियों की खंगाली जा रही भूमिका - कानपुर से