
भारतीय ग्राहकों के बीच हैचबैक कारों की डिमांड हमेशा से रही है। बीते महीने जनवरी, 2026 की बात करें तो मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift) ने इस सेगमेंट में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

मारुति सुजुकी इंडिया की जनवरी 2026 की सेल्स का ब्रेकअप डेटा सामने आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 17 मॉडल बेच रही है। अब सियाज उसके पोर्टफोलियो का हिस्सा नहीं है। मारुति के लिए कई बार अलग-अलग मॉडल नंबर-1 बनते रहते हैं। हालांकि, पिछले कुछ महीने से डिजायर ने इस मोर्चे को संभाल रखा है।

फरवरी 2026 में मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) के स्टैंडर्ड (पर्सनल) वैरिएंट्स पर ग्राहकों को कुल मिलाकर ₹37,500 तक का फायदा मिल सकता है। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बेनिफिट शामिल हैं।

भारत ने आने वाले फ्यूल-एफिशियंसी नियमों में छोटी कारों के लिए प्लान की गई छूट को खत्म कर दिया है। रॉयटर्स के मुताबिक, एक सरकारी डॉक्युमेंट से इस बात का पता चला है। दरअसल, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने तर्क दिया था कि इससे सिर्फ एक कंपनी को फायदा होगा।

मारुति सुजुकी इंडिया के पोर्टफोलियो में वैगनआर सबसे सफल कार मानी जाती है। हर साल इसे लाखों ग्राहक खरीद रहे हैं। इस हैचबैक की खास बात ये है कि ये हर महीने देश की टॉप-10 कारों की लिस्ट में शामिल रहती है। हालांकि, साल 2026 की शुरुआती में इसे झटका लगा है।

मारुति वैगनआर देश की ऐसी कार है जिसका जादू ऑटोमोबाइल मार्केट में सालों से चल रहा है। इस बात को ऐसा भी समझा जा सकता है कि लॉन्च के बाद से ये हैचबैक देश के 34 लाख से ज्यादा घरों तक पहुंच चुकी है। वैगनआर की बिक्री में इसके CNG मॉडल का भी अहम योगदान रहता है।

मारुति सुजुकी अपनी सेल को बढ़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ती। अब कंपनी एक ऐसा ऑफर लेकर आई है जिसके चलते ग्राहकों को कारों पर लगने वाला रोड टैक्स में 100% छूट मिलेगी। दरअसल, इन दिनों मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में व्यापार मेला चल रहा है। ये देश का सबसे बड़ा व्यापार मेला भी है।

मारुति के पोर्टफोलियो में किसी भी दूसरी कंपनी की तुलना में सबसे ज्यादा हैचबैक शामिल हैं। इसी वजह से इस सेगमेंट में कंपनी सभी को डोमिनेट भी करती है। इसमें भी वैगनआर देश की भी सबसे पॉपुलर हैचबैक है। हर महीने सेगमेंट में नंबर-1 रहने वाली वैगनआर कैलेंडर ईयर 2025 में भी बाजी मारने में कामयाब रही।

देश के हैचबैक सेगमेंट में अब मारुति की बलेनो का एक बार फिर से दबदबा हो गया है। दरअसल, पिछले महीने यानी दिसंबर 2025 में इस हैचबैक के सामने मारुति वैगनआर और मारुति स्विफ्ट जैसे मॉडल भी फीके पड़ गए। इतना ही नहीं, बलेनो अपने सेगमेंट के साथ ओवरऑल भी देश की नंबर-1 कार बनी।

साल 2025 जाते-जाते देश के एक तेजी से डाउन हो रहे कार सेगमेंट को तगड़ी ग्रोथ देकर गया है। दरअसल, पिछले कुछ सालों तक हाशिये पर रहने के बाद, भारत में हैचबैक कैटेगरी ने 2025 के आखिर में फिर से रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी। टैक्सेशन में एक बड़े बदलाव ने इस बदलाव में अहम भूमिका निभाई।