
हाथरस में देव मोटर्स द्वारा 19 और 20 जनवरी को एक मेगा पेड सर्विस कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में ग्राहक बेहतरीन सर्विस के साथ-साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर, मोबाइल फोन और वॉशिंग मशीन जैसे इनाम जीतने का मौका पाएंगे। सभी ग्राहकों को लेबर चार्ज पर 100 प्रतिशत तक की छूट भी मिलेगी।

मारुति सुजुकी की वर्कशॉप देव मोटर्स पर 19 और 20 जनवरी को दो दिवसीय मेगा पेड सर्विस कैंप का आयोजन होगा। इसमें ग्राहक बेहतरीन सर्विस, आकर्षक ऑफर्स और लकी ड्रॉ में भाग लेकर इलेक्ट्रिक स्कूटर, मोबाइल फोन और वॉशिंग मशीन जैसे पुरस्कार जीत सकते हैं। लेबर चार्ज पर 100 प्रतिशत तक की छूट भी मिलेगी।

साल 2025 जाते-जाते देश के एक तेजी से डाउन हो रहे कार सेगमेंट को तगड़ी ग्रोथ देकर गया है। दरअसल, पिछले कुछ सालों तक हाशिये पर रहने के बाद, भारत में हैचबैक कैटेगरी ने 2025 के आखिर में फिर से रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी। टैक्सेशन में एक बड़े बदलाव ने इस बदलाव में अहम भूमिका निभाई।

दिसंबर 2025 में मारुति (Maruti Suzuki) की बंपर बिक्री हुई। बलेनो (Baleno) और फ्रोंक्स (Fronx) जैसी नई-जेनरेशन कारों ने कंपनी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, जबकि डिजायर, स्विफ्ट, ब्रेजा और अर्टिगा जैसे भरोसेमंद मॉडल्स लगातार स्थिर योगदान दे रहे हैं। पिछले महीने बिक्री में मारुति बलेनो नंबर-1 रही।

मारुति सुजुकी इंडिया के कई मॉडल देश के अलग-अलग सेगमेंट में नंबर-1 बने हुए हैं। इसमें सेडान सेगमेंट में डिजायर, 7-सीटर MPV सेगमेंट में अर्टिगा और वैन सेगमेंट में ईको का एकतरफा दबदबा है। इस महीने इन तीनों कारों पर कंपनी ग्राहकों के लिए कई तरह के बेनिफिट लेकर आए हैं।

मारुति सुजुकी इंडिया के पोर्टफोलियो में कई दमदार SUVs शामिल हैं। इसमें से 2 मॉडल एरिना डीलरशिप पर बिकते हैं, जिसमें ब्रेजा और विक्टोरिस शामिल हैं। ये दोनों SUV सेगमेंट में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। खासकर, विक्टोरिस लॉन्च के बाद से ही रफ्तार पकड़ चुकी है।

मारुति सुजुकी इंडिया ने एरिना डीलरशिप पर बिकने वाली कारों के लिए जनवरी 2026 डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी अपनी हैचबैक पर 45,000 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। कंपनी की हैचबैक की लिस्ट में एस प्रेसो, ऑल्टो K10, वैगनआर, सेलेरियो और स्विफ्ट शामिल हैं।

वीएन आईटीआई कॉलेज पहाड़पुर में हीरो मोटोकॉर्प और मारुति सुजुकी के द्वारा कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया का आयोजन किया गया। हीरो मोटोकॉर्प ने 56 छात्रों का चयन किया, जबकि मारुति सुजुकी ने 17 छात्रों को नौकरी दी। इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक और अन्य प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे।

देश के अंदर जिन कारों की डिमांड सबसे ज्यादा है उसकी लिस्ट सामने आ गई है। इस लिस्ट में हम यहां 25 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों के बारे में बता रहे हैं। इस लिस्ट में मारुति सुजुकी के 11 मॉडल शामिल हैं। जबकि महिंद्रा के 4, टाटा के 3, हुंडई के 3, टोयोटा के 3 और किआ का 1 मॉडल शामिल है।

देश के सब कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में मारुति का दबदबा बढ़ रहा है। पिछले महीने यानी दिसंबर 2025 में मारुति फ्रोंक्स ने इस सेगमेंट में ना सिर्फ शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि देश की पॉपुलर टाटा पंच को भी बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया। बीते महीन फ्रोंक्स की 20,706 यूनिट बिकीं। जबकि पंच को 15,980 ग्राहक मिले।