
मारुति सुजुकी इंडिया ने साल 2026 के पहले महीने यानी जनवरी के लिए कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी नए साल में अपनी जिस कार पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है उसमें जिम्नी सबसे ऊपर है। दरअसल, इस कार को इस महीने खरीदने पर 2 लाख रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है।

भारतीय मार्केट में सबसे ज्यादा कार की बिक्री करने वाली कंपनी मारुति सुजुकी जनवरी, 2026 के दौरान अपने नेक्सा मॉडलों पर डंपर छूट दे रही है। इनमें मारुति सुजुकी इग्निस, Xl6 और जिम्नी जैसी कारें शामिल हैं।

मारुति सुजुकी इंडिया की कारों पर डिस्काउंट का फायदा लेने का आज आखिरी दिन है। दरअसल, कंपनी अपने पोर्टफोलियो में शामिल तीन कारों पर 2.40 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। इस लिस्ट में ग्रैंड विटारा, जिम्नी और इनविक्टो शामिल हैं। ये तीनों अलग-अलग सेगमें की कार हैं।

अगर आप लंबे समय से मारुति जिम्नी (Jimny) खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो दिसंबर 2025 का यह ऑफर आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है। जी हां, क्योंकि कंपनी अभी इस पर पूरे 1 लाख की छूट दे रही है। भारतीय बाजार में इस एसयूवी की डिमांड अपनी रायवल SUV महिंद्रा थार से काफी कम है।

कंपनी अपनी कारों पर शानदार डिस्काउंट भी दे रही है। ऐसे में कारों को खरीदना बेहद सस्ता हो गया है। दरअसल, इस महीने यानी नवंबर में कंपनी नेक्सा डीलरशिप पर बिकने वाली जिम्नी SUV पर ₹75,000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। अक्टूबर में ये डिस्काउंट 70,000 रुपए का था।

मारुति सुजुकी की 5-डोर जिम्नी ने 1 लाख निर्यात का आंकड़ा पार कर लिया है। ये मेड-इन-इंडिया कार अब सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि दुनिया के 100 से ज्यादा बाजारों में अपनी धाक जमा रही है। ये एसयूवी आज जापान (Japan), मेक्सिको, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और चिली जैसे महत्वपूर्ण बाजारों में लोकप्रिय है।

अपडेटेड ऑफ-रोड मशीन के एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में डायल के बीच अब एक नया 4.2-इंच का कलर डिस्प्ले दिया गया है। हाई ट्रिम्स में पुराने इंफोटेनमेंट सिस्टम की जगह एक नया 9-इंच टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है जो बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करता है।

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने अक्टूबर के लिए अपनी कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट का अनाउंसमेंट कर दिया है। कंपनी अपने नेक्सा पोर्टफोलियो में शामिल लाइफ स्टाइल SUV जिम्नी पर 70,000 रुपए तक का फ्लैट कैश डिस्काउंट दे रही है।

मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी नेक्सा डीलरशिप पर बिकने जिम्नी पर डिस्काउंट का एलान कर दिया है। इस कार पर कंपनी अगस्त की तरह 1 लाख रुपए का डिस्काउंट दे रही है। कंपनी ये बेनिफिट सीधे कैश डिस्काउंट के तौर पर दे रही है। इस कार पर एक्सचेंज और स्क्रैपेज जैसे बोनस नहीं मिलेंगे।

कंपनी इस महीने फेस्टिव सीजन के मौके पर अपनी 6 कारों पर 1 लाख रुपए से भी ज्यादा का डिस्काउंट दे रही है। इस लिस्ट में मारुति जिम्नी, वैगनआर, स्विफ्ट, बलेनो, इनविक्टो और ग्रैंड विटारा शामिल हैं। खास बात ये है कि ये कंपनी के पोर्टफोलियो की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी हैं।