
मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) ने सेडान सेगमेंट में अपना दबदबा बनाकर रखा है। डिजायर ने बीते महीने यानी मई, 2026 में 24,546 यूनिट कार की बिक्री करके टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

देश के कार सेगमेंट में भले ही SUVs का दबदबा तेजी से बढ़ रहा हो, लेकिन ओवरऑल सेगमेंट को टॉप करने का काम मारुति डिजायर कर रही है। जी हां, इस सेडान ने एक बार फिर सभी कारों को डोमिनेट करते हुए मई में नंबर-1 की पोजीशन हासिल कर ली। मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डिजायर की मई में 24,546 यूनिट बिकीं।

मारुति के पास देश का सबसे बड़ा CNG कारों का पोर्टफोलियो हैं। कंपनी ने बताया कि उसकी कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) से चलने वाली गाड़ियों की बुकिंग में लगभग 40% की बढ़ोतरी हुई है। भारत में सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं ने मई महीने में डीजल और पेट्रोल की कीमतें कम से कम चार बार बढ़ाईं।

खबर में दिखाई गईं कीमतें कंपनी द्वारा बताए गए 30,000 रुपए की बढ़ोतरी के आधार पर बताई गई हैं। ये तय है कि कंपनी 30,000 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी नहीं करेगी। वहीं, वैरिएंट के आधार पर बढ़ोतरी भी अलग-अलग होगी। फिर भी ये माना जा सकता है कि कंपनी सबसे ज्यादा बढ़ोतरी कार के बेस वैरिएंट में कर सकती है।
डिजायर की सेल्स में इसकी कीमत का अहम रोल रहता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6,25,600 रुपए है। ऐसे में आप इस कार को लोन पर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब हम आपको इसका पूरा कैलकुलेशन बताते हैं। आपको डाउन पेमेंट के साथ इंश्योरेंस, RTO जैसे अन्य खर्च अपनी जेब से ही देने होंगे।
मारुति डिजायर देश की नंबर-1 कार है। पिछले कुछ महीने से ये सेडान देश की सभी कारों पर भारी पड़ रही है। इसकी कामयाबी में इसके CNG वैरिएंट की बिक्री का बड़ा हिस्सा शामिल है। दरअसल, फाइनेंशियल ईयर 2026 में डिजायर के CNG वैरिएंट की 1,35,330 यूनिट बिकीं। यानी इसे हर महीने औसतन 11,277 ग्राहकों ने खरीदा।
कंपनी ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी रखा। उसे साल-दर-साल आधार पर 35% और महीने-दर-महीने आधार पर 13% की ग्रोथ मिली। खास बात ये है कि कंपनी के लिए सालभर पहले भी जो कार नंबर-1 बनी थी, उसने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा। दरअसल, मारुति के लिए डिजायर लगातार शानदार सेल्स दर्ज कर रही है।
कंपनी ने रेलवे के माध्यम से 30 लाख से ज्यादा व्हीकल को भेजकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ये ग्रीन लॉजिस्टिक्स के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दिखाता है। पिछले एक दशक में मारुति ने आउटबाउंड लॉजिस्टिक्स में रेलवे की हिस्सेदारी को व्यवस्थित रूप से बढ़ाया है, जो फाइनेंशियल ईयर 2014-15 में 5% थी।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के एक नए RTI जवाब से भारत NCAP क्रैश टेस्टिंग और री-टेस्टिंग प्रक्रियाओं के बारे में कुछ दिलचस्प बातें सामने आई हैं। RTI में कहा गया है कि भारत सरकार ने अभी तक भारत NCAP मूल्यांकन के लिए सीधे तौर पर किसी भी व्हीकल का चयन नहीं किया है।
सेडान सेगमेंट के कुछ मॉडल ऐसे हैं जो कई पॉपुलर कारों को डोमिनेट करते हैं। इतना ही नहीं, ये देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट को भी टॉप कर रहे हैं। इसमें एक नाम मारुति डिजायर का है। ये सेडान कई महीने से सेगमेंट के साथ देश की भी नंबर-1 कार बन रही है।