
मारुति सुजुकी इंडिया नवंबर में अपनी पॉपुलर ब्रेजा SUV पर 25,00 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। ग्राहकों को इस डिस्काउंट का फायदा सभी वैरिएंट पर मिलेगा। इसमें 15,000 रुपए के एक्सचेंज बोनस या 25,000 रुपए के स्क्रैपेज बोनस मिलेंगे। ब्रेजा की एक्स-शोरूम कीमतें 8.25 लाख से 13.01 लाख रुपए तक हैं।

देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कारों में मारुति वैन सबसे ऊपर है। इस कार को कई अलग-अलग सीटिंग ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 5.18 लाख से 6.60 लाख रुपए तक है। अक्टूबर में इसकी 13,537 यूनिट बिकी थीं। इस महीने यानी नवंबर में कंपनी इस कार पर 37,100 रुपए तक का डिसकाउंट भी दे रही है।

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) ने नवंबर में अपनी और देश की नंबर-1 सेडान डिजायर के लिए भी डिस्कांउट का एलान कर दिया है। इस महीने इसे खरीदने पर 10,000 रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। खास बात ये है कि अक्टूबर में इस पर सिर्फ 2,500 रुपए का डिस्काउंट दे रही थी।

इस महीने यानी नंवबर में इस कार पर कंपनी 52,100 रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। इस ऑफर में 25,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस (या 25,000 रुपए का स्क्रैपेज बोनस) और 4,200 रुपए तक के एक्स्ट्रा डिस्काउंट शामिल हैं।

आप नवंबर में इस कार को खरीदते हैं तब 62,100 रुपए तक का फायदा मिलने वाला है। इन बेनिफिट में 25,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस (या 25,000 रुपए का स्क्रैपेज बोनस) और 14,200 रुपए तक के दूसरे फायदे शामिल हैं।

भारतीय बाजार के लिए मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा का इंतजार अगले महीने खत्म होने वाला है। दरअसल, ये कार 2 दिसंबर को लॉन्च की जाएगी। इससे पहले कंपनी के MD और CEO, हिसाशी ताकेउची ने अक्टूबर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ई विटारा के लॉन्च महीने की पुष्टि की थी।

ये दोनों ऐसी कार हैं जो कई महीने देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 कारों में शामिल रहती हैं। अक्टूबर में ईको की 13,537 यूनिट बिकीं। जबकि, अक्टूबर 2024 में इसकी 11,653 यूनिट बिकी थीं। इसे 16% की ग्रोथ मिली। वहीं, ब्रेजा की 12,072 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर 2024 में इसकी 16,565 यूनिट बिकी थीं।

पिछले महीने यानी अक्टूबर में इसकी 13,496 यूनिट बिकीं। इस शानदार सेल्स आंकड़े के साथ इसने किआ सोनेट, महिंद्रा XUV 3XO, मारुति सुजुकी ब्रेजा, महिंद्रा थार, हुंडई वेन्यू, टोयोटा हाइराइडर, टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, महिंद्रा XUV700 और किआ सेल्टोस को पीछे छोड़ दिया।

मारुति बलेनो कई सस्ती हैचबैक कारों को भी डोमिनेट करती है। अक्टूबर में इसकी 16,873 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर 2024 में इसकी 16,082 यूनिट बिकी थीं। पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में बलेनो ने स्विफ्ट, बोलेरो, विक्टोरिस, ब्रेजा, सोनेट, थार, वेन्यू जैसे मॉडल को भी पीछे छोड़ दिया।

अक्टूबर में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में पहले पायदान पर टाटा नेक्सन रही। जबकि, नंबर-2 पर मारुति डिजायर, नंबर-3 पर मारुति अर्टिगा और नंबर-4 पर वैगनआर रही। पिछले महीने इस कार की 18,970 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर 2024 में ये आंकड़ा 13,922 यूनिट का था। यानी इसे 36% की सालाना ग्रोथ मिली।