
मारुति सुजुकी इंडिया ने शनदार सेल्स डेटा के साथ मार्च 2026 और फाइनेंशियल ईयर 2026 को खत्म किया है। कंपनी की कुल डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट सेल्स 2.25 लाख यूनिट से ज्यादा रही। वहीं, FY2026 के लिए ये आंकड़ा 24 लाख यूनिट से ज्यादा का रहा।

मारुति सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार कंपनी है। कंपनी के पोर्टफोलियो में कुल 17 मॉडल शामिल हैं। जिन्हें वो अपनी एरिना और नेक्सा डीलरशिप से बेचती है। एरिना डीलरशिप से 10 मॉडल और नेक्सा डीलरशिप से 7 मॉडल मिलते हैं। कंपनी ने पिछले महीने यानी मार्च 2026 में 2.25 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेचीं।

मारुति सुजुकी में मार्केटिंग और सेल्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, पार्थो बनर्जी ने ऑटोकार प्रोफेशनल को बताया, हम बहुत जल्द, इस बात की समीक्षा करने वाले हैं कि क्या हमें कीमतें बढ़ाने की जरूरत है और इसका बोझ अपने ग्राहकों पर डालना चाहिए।

मारुति सुजुकी इंडिया के लिए फाइनेंशियल ईयर 2026 शानदार सेल्स आंकड़ों के साथ खत्म हुआ है। कंपनी ने जहां घरेलू बाजार में सेल्स की नई इबारत लिखी। तो दूसरी तरफ, विदेशी बाजारों में भी मारुति कारों की डिमांड जमकर देखने को मिली।
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने मार्च 2026 में शानदार सेल्स दर्ज की है। साथ ही, कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2026 को भी पॉजीटिव नोट पर खत्म किया है। कंपनी ने पैसेंजर व्हीकल, एक्सपोर्ट और कमर्शियल व्हीकल, सभी में बढ़ोतरी दर्ज की।
पेट्रोल की किल्लत के चलते लोगों का ध्यान अब CNG कारों की तरफ जाने लगा है। अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध का असर CNG सप्लाई पर नहीं पड़ा है। ऐसे में अब लोगों का ध्यान इन कारों पर जाने लता है। खास बात ये है कि पेट्रोल की तुलना में CNG करीब 18 रुपए सस्ती भी है।
मारुति सुज़ुकी ने बताया कि मानेसर इन-प्लांट रेलवे साइडिंग ने जून 2025 में संचालन शुरू होने के बाद से 1 लाख वाहन डिस्पैच की उपलब्धि प्राप्त कर ली है। इसके परिणामस्वरूप अनुमानित 16,800 मीट्रिक टन* CO2e उत्सर्जन टाला गया है। मानेसर रेलवे साइडिंग भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल इन-प्लांट रेलवे सुविधा है।
देश की नंबर-1 कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया के पास सबसे बड़ा पोर्टफोलियो भी है। उसके पास हैचबैक, SUVs, MPVs के सबसे ज्यादा मॉडल हैं। इसमें कई अफॉर्डेबल कार भी शामिल हैं। देश की सबसे सस्ती कार एस-प्रेसो (कीमत 3.50 लाख रुपए) भी मारुति के पास है।
भारतीय ग्राहकों के बीच हैचबैक कारों की डिमांड हमेशा से रही है। अगर बीते महीने यानी फरवरी, 2026 में हुई इस सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।
मारुति सुजुकी ने अपने एरिना डीलरशिप से बेची जाने वाली कारों और SUVs के लिए डिस्काउंट का ऐलान कर दिया है। इस महीने यानी मार्च में कंपनी अपनी चार कारों पर 42,500 रुपए के फायदे दे रही है। कंपनी के डिस्काउंट की लिस्ट में उसकी पॉपुलर और सबसे ज्यादा बिकने वाली वैगनआर, ऑल्टो K10, सेलेरियो और ईको शामिल हैं।