
जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के साथ हाथापाई और मारपीट की कोशिश का वीडियो वायरल हुआ है। पार्टी कार्यालय के बाहर एक शख्स उनका कॉलर पकड़कर बदसलूकी करते नजर आ रहा है। यह वीडियो पुराना है, जो अब वायरल हुआ है।

जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने विधायक पद की शपथ लेने के बाद पहले कहा था कि वो लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में भगदड़ वाली जगह पर जा रहे हैं, जिसमें 7 महिलाओं की मौत हो गई। अब उनके मंगलवार को जाने का प्लान है।

बिहार की बांकीपुर सीट पर भाजपा को हराने के बाद प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का जोश हाई है। जन सुराज पार्टी ने इस साल होने वाले बिहार विधान परिषद के एमएलसी चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है। साथ ही पीके अगले महीने से बिहार यात्रा पर निकलने वाले हैं।

Prashant Kishor Bankipur: जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के उप-चुनाव से अपने जीवन का पहला चुनाव खुद लड़ेंगे। दूसरों को लड़ाने के एक्सपर्ट पीके की पार्टी नवंबर के चुनाव में जीरो पर आउट हो गई थी।
Six Months of Bihar NDA Govt: बिहार में नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के छह महीने पूरे होते ही विपक्षी दलों ने नौकरी और महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की मदद पर सवाल पूछना शुरू कर दिया है।
प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बिहार में 15 नए महासचिवों की नियुक्ति की है। इसमें सुबोध यादव, इत्तेफाक आलम, नवल किशोर सिंह समेत अन्य नाम शामिल हैं।
चुनाव नतीजों में कथित धांधली के वायरल वीडियो पर घिरे केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी को जन सुराज पार्टी के मनोज भारती ने ओरिजिनल वीडियो शेयर करने की चुनौती दी है। इससे पहले मांझी ने वायरल वीडियो को गलत बताते हुए उसे खारिज किया था।
मनोज भारती ने एक्स पर लिखा, ‘अलर्ट, कई दिनों से देखा जा रहा है कि जन सुराज पार्टी के वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के नाम पर फर्जी अकाउंट, व्हाट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर हमारी फोटो लगाकर लोगों से पैसे मांग रहे हैं या संगठन के नाम पर झूठे लालच दिए जा रहे हैं।’
बिहार चुनाव में पहली बार उतरी प्रशांत किशोर की जन सुराज का खाता भी नहीं खुल सका। पार्टी का प्रदर्शन उम्मीद से कमतर रहा है। जिसके बाद अब पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर के पार्टी संगठन को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
Prashant Kishor Meeting Donation Fees: जन सुराज को चलाने के लिए रुपये जुटाने के मकसद से प्रशांत किशोर ने ऐलान किया है कि आगे सिर्फ उन लोगों से मिलेंगे, जो जन सुराज पार्टी को साल भर में कम से कम एक हजार रुपया चंदा देंगे।