
शाहकुंड। पैक्स चुनाव को लेकर दो पैक्सों में दूसरे दिन 11 नामांकन पत्र दाखिल किया
इंटर कॉलेज मानिकपुर की दो छात्राओं संध्या मौर्य और आरती ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। संध्या ने 37वीं और आरती ने 45वीं रैंक हासिल की। दोनों ने अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रबंधक ने उन्हें पुरस्कृत कर बधाई दी है।

चित्रकूट। संवाददाता मानिकपुर थाना क्षेत्र के गढ़चपा गांव से शादी के डेढ़ सप्ताह पहले

सूर्यगढ़ा के माणिकपुर थाना परिसर में शान्ति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार की अध्यक्षता में सभी सदस्यों ने शराब सेवन से दूर रहने और किसी भी शराब पीने वाले की सूचना देने की शपथ ली। होली का पर्व शांति और प्रेम से मनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

सूर्यगढ़ा के माणिकपुर गांव में पुलिस ने 110 लीटर देसी शराब बरामद की। कारोबारी भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के निर्देश पर पुलिस ने छापेमारी की। इससे पहले, सूर्यगढ़ा पुलिस ने मानूचक गांव में 17 लीटर शराब बरामद कर कारोबारी को गिरफ्तार किया था।

मानिकपुर के करेंटी गांव में 78 वर्षीय शिव शंकर मिश्र की कार की टक्कर से मौत हो गई। वे अपनी बहन के घर शादी में जा रहे थे। तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मारी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हुए और अस्पताल ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

कुर्था, निज संवाददाता। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने की। इस दौरान होलिका दहन, रंगोत्सव तथा विधि-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सूर्यगढ़ा के माणिकपुर में एक महिला को जबरन भगाकर शादी करने के आरोपी सुमित कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी कृष्णा महतो का पुत्र है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार की अगुवाई में पुलिस ने कार्रवाई की और उसे लखीसराय जेल भेज दिया। इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।

प्रदेश स्तर पर आईटीआई की छात्राओं ने दिखाया जलवा प्रदेश स्तर पर विजेता टीम की सदस्य। चित्रकूट, संवाददाता। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अध

सूर्यगढ़ा के मानिकपुर थाना में नव पद स्थापित थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने शनिवार को कार्यभार संभाला। पूर्व थानाध्यक्ष रंधीर कुमार ने उन्हें प्रभार दिया। रंजीत ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और जनता के साथ बेहतर संबंध बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।