
जब पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ताओं के पास हाईकोर्ट के रूप में एक प्रभावी और उचित मंच उपलब्ध है तो प्रशांत भूषण ने आग्रह किया कि उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट जाने की अनुमति दी जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि बीसीआई के पुनर्गठन के मुद्दे पर विचार सभी राज्य बार काउंसिलें के चुनाव संपन्न होने और उनके प्रतिनिधियों के चुने जाने के बाद ही किया जाएगा। तब तक वर्तमान पदाधिकारी केवल नियमित कामकाज देखेंगे।

सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस बी. वी, नागरत्ना ने कहा कि बीसीआई को लेकर गंभीर सवाल है कि अगर उनके अपने ही सदस्य सम्मान नहीं करते तो यह संकेत बहुत अच्छा नहीं है।

मनन कुमार मिश्रा ने कहा है कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया अभी भी एक बहुत मजबूत संस्था है, और यह भविष्य में भी एक बहुत मजबूत संस्था होगी। इसलिए, रेड्डी या ABCD जैसे लोग चाहे जो भी कहें, उसकी कोई वैल्यू नहीं है।
सौरव दास ने मनन मिश्रा पर वित्तीय फैसलों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि BCI के भीतर से ही उनके नेतृत्व पर सवाल उठना गंभीर संकेत है। दास ने मिश्रा पर तंज कसते हुए कहा, 'मनन मिश्रा जी, खतरे की घंटियां बज रही हैं।'
BCI चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के खिलाफ को-चेयरमैन YR सदाशिवा रेड्डी ने इस्तीफे की मांग की है। पत्र में 150 करोड़ रुपये के फंड ट्रांसफर, नियुक्तियों में पारदर्शिता और BCI Trust PEARL-FIRST के खातों की स्वतंत्र जांच की मांग की गई है।