
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की पार्टी एक बार फिर से टूट की कगार पर है। पार्टी के 6 सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में मिल सकते हैं। पार्टी के सांसद संजय राउत ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बागी सांसदों पर जमकर निशाना साधा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें केवल बगावत की खबर मिली है।

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को सड़क पर उतरीं। ममता ने धरमतला में हॉकरों के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। यह प्रदर्शन अवैध बेदखली के खिलाफ था। इस विरोध प्रदर्शन में टीएमसी के सदस्य समेत सैकड़ों प्रदर्शनकारी मौजूद रहे।

ममता बनर्जी की TMC से विधायकों और सांसदों के टूटने के बाद अब उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी पर खतरा मंडराने लगा है। इस बीच, अखिलेश यादव की सपा पर ओम प्रकाश राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हड़कंप मच गया है।

Udayan Guha arrested: पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री रहे उदयन गुहा को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी तक पुलिस की तरफ से इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि उन्हें किस मामले में गिरफ्तार किया गया है। बता दें, उदयन के ऊपर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने हमला करवाने का आरोप लगाया था।
कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के विधायक कुणाल घोष पर ममता बनर्जी के आवास के बाहर अंडे फेंके गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घोष ने शाम को इस घटना की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित सबूतों की जांच कर रही है। आगे की गिरफ्तारियों की संभावना जताई गई है।
West Bengal Politics: टीएमसी का संकट गहराता जा रहा है। 58 विधायकों के बाद अब 20 सांसदों ने भी पार्टी छोड़ दी है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का राजनीतिक भविष्य अधर में लटका दिख रहा है। इसी बीच आम जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने ममता बनर्जी को बड़ा समर्थन देने की पेशकश की है।
भवानीपुर में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया। ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा चुनाव के नतीजों को चुनौती देते हुए याचिका दायर कर चुनाव परिणाम रद्द करने और वोटों की फिर से गिनती कराने की मांग की है।
शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) के प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को एक बैठक बुलाई थी, जिसमें 9 में से 4 सांसद शामिल हुए थे। इसी बीच पार्टी के एक सांसद दिल्ली पहुंचे हैं और केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की है।
तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसद अरूप चक्रवर्ती ने सोमवार को कहा कि उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ी है, बल्कि उसे सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी की बैठक नहीं बुला पाईं। टीएमसी ने इसे दल-बदल विरोधी कानून का उल्लंघन बताया है।
TMC Crisis: पश्चिम बंगाल की सियासी उठापटक में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पति ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस छोड़ दी, लेकिन पत्नी अभी भी 'दीदी' के साथ डटी हुई है।