
तमिलनाडु से कांग्रेस के चुने गए विधायकों ने नई दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की। इसके बाद, पश्चिम बंगाल के नए विधायक भी सोनिया गांधी के आवास पर राहुल गांधी से मिले।

भारतीय राजनीति में जहां अक्सर हार के बाद आरोप-प्रत्यारोप और जिम्मेदारी से बचने की प्रवृत्ति देखने को मिलती है, वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भंवर जितेंद्र सिंह ने एक अलग राह चुनते हुए सियासी हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कि कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के लिए अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है। यह बयान मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच सत्ता संघर्ष की अटकलों के बीच आया है। खरगे ने कहा कि निर्णय पार्टी आलाकमान द्वारा सामूहिक रूप से लिया जाएगा।

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का बयान सामने आया है। खरगे ने साफ तौर पर कहा है कि फिलहाल कर्नाटक के सीएम को बदलने का कोई प्लान नहीं है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद पर फिलहाल कोई बदलाव नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि नेतृत्व का मुद्दा जल्द सुलझ जाएगा। इस बीच, गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि यदि खरगे मुख्यमंत्री बनते हैं, तो कांग्रेस में हर कोई स्वागत करेगा।
कांग्रेस सरकार द्वारा 20 नवंबर, 2025 को अपने पांच साल के कार्यकाल का आधा समय पूरा करने के बाद कर्नाटक मुख्यमंत्री के संभावित बदलाव की अटकलों के बीच सत्तारूढ़ दल के भीतर नेतृत्व की खींचतान तेज हो गई है।
अलीगढ़ के पूर्व मेयर आशुतोष वार्ष्णेय ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि खड़गे का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है और उन्हें इलाज की जरूरत है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा कि पार्टी गड्ढे में गिरने के बाद अब खाई में गिरने की कगार पर है।
कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अपने 'आतंकवादी' बयान पर फिर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनका आशय मोदी को आतंकवादी कहना नहीं था, बल्कि यह जताना था कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करके राजनीतिक विरोधियों को डराने का काम कर रही है। इसे उन्होंने 'टैक्स टेररिज्म' कहा।
तमिलनाडु में पीएम मोदी को आतंकवादी कहना कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के लिए भारी पड़ गया। चुनाव आयोग ने ऐक्शन लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब मांगा है।
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, ‘यह न केवल निंदनीय है बल्कि कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। यह जुबान का फिसलना नहीं है। भले ही वे सफाई दें, याद रखें यह कांग्रेस पार्टी की सोची-समझी साजिश है।’