
दरभंगा के अलीनगर से लोक गायिका एवं भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर के चुनाव जीतने के बाद अररिया जिले के भरगामा में पटाखे छोड़ रहे युवकों की पिटाई होने से बवाल हो गया।

Alinagar Assembly Seat Chunav Result Maithili Thakur 2025: बिहार के दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी एवं लोक गायिका मैथिली ठाकुर जीत गई हैं। उन्होंने आरजेडी के विनोद मिश्रा को 11730 से ज्यादा मतों के अंतर से हरा दिया है।

NDA Winning Seats: एनडीए को इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में 202 सीट पर जीत मिली है। भाजपा 89 सीट, जेडीयू 85 सीट, एलजेपी (आर) 19 सीट, HAM को 5 सीट और RLP के खाते में 4 सीट आई है।

Bihar Chunav Results BJP Winning Seats : बिहार में भाजपा को 89 सीट पर जीत मिली है। पार्टी बिहार विधानसभा में नंबर - 01 स्थान पर काबिज हो गई है। बीजेपी ने जेडीयू को फिर से पीछे छोड़ दिया है।

Bihar Chunav: राजद ने सोसल मीडिया पर मिथिला संस्कृति का मामला मैथिली भाषा में उछाला है। कहा है कि पाग सिर पर धारण करने वाला वस्त्र मात्र नहीं बल्कि मिथिला के सम्मान, संस्कार और अस्मिता का प्रतीक है।

बिहार की अलीनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर के सामने यूपी से BJP की विधायक पर मिथिला पाग के कथित अपमान का वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर लोग भड़क गए हैं।

बिहार चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों के लिए 1198 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। वहीं, दूसरे चरण के 20 जिलों के 122 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। पहले चरण के नामांकन पत्रों की जांच 18 अक्तूबर को होगी, जबकि नामांकन पत्र की वापसी की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर है।

दरभंगा की अलीनगर सीट से बीजेपी प्रत्याशी मैथिली ठाकुर ने नामांकन दाखिल कर दिया है। अपने शपथपत्र में उन्होने कमाई और पढ़ाई का ब्यौरा दिया है। जानकारी के मुताबिक मैथिली के पास 1.80 लाख कैश है। 2.32 करोड़ की प्रॉपर्टी है। बीते पांच सालों की आय का भी विवरण दिया है।

भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इस सूची में 12 उम्मीदवारों के नाम है। पार्टी ने लोक गायिका मैथिली ठाकुर और पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को टिकट दिया है।

लोक गायिका मैथिली ठाकुर भाजपा में शामिल हो गई हैं। उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।