
गोह, संवाद सूत्र। गोह पुलिस ने हसनपुर गांव में छापेमारी कर 29 लीटर महुआ शराब के साथ स्थानीय निवासी शंकर चौहान के पुत्र रामु चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि...

महुआ में मोबाइल दुकानदार ने पुलिस को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि कुछ अज्ञात लोग दुकान पर आकर पिस्तौल की नोक पर 85 हजार रुपए लूट ले गए और मारपीट की। घायल दुकानदार सुजीत कुमार का इलाज महुआ अनुमंडल अस्पताल में किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जहानाबाद, निज प्रतिनिधि शराब के धंधेबाजों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान में गुरुवार की दरबरात तक पुलिस कर्मियों ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमरी की।

- जंगल का पीला सोना कहे जाने वाले महुआ फूल से औषधीयों का होता है निर्माण... महेशपुर में महुआ चुनकर गांव की महिलाएं कर रही रोजगार महेशपुर में महुआ चुनक
चानन से प्रकाश मंडल की रिपोर्ट: चानन पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर
रिसियप पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। उनके पास से 24 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। एक फरार आरोपी का पीछा किया गया, जिसके पास से 120 लीटर शराब मिली। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
बालूमाथ में पुलिस ने मंगलवार बाजार में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। लगभग 50 लीटर महुआ शराब और हड़िया जब्त कर नष्ट किया गया। थाना प्रभारी अमरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में गश्त और छापेमारी की गई। पुलिस ने चेतावनी दी कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब की बिक्री अपराध है।
भवनाथपुर के भंवरिया गांव में थाना प्रभारी रजनी रंजन के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापामारी की। इस अभियान में करीब 100 किग्रा जावा महुआ और शराब बनाने के उपकरण को नष्ट किया गया।
महुआ में ओवरटेकिंग के दौरान दो ट्रकों में टक्कर हो गई, लेकिन जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। घटना महुआ-हाजीपुर सड़क पर फुलवरिया के पास हुई। एक ट्रक चालक ने दूसरे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे दोनों ट्रकों के साइड क्षतिग्रस्त हो गए। लोगों ने भगवान का शुक्र अदा किया कि बड़ी दुर्घटना टल गई।
मुंगेर से राजेश कुमार की रिपोर्ट के अनुसार, हरपुर पुलिस ने एक शराब कारोबारी को 22 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुड़िया देवी के पति कंपनी पासवान के रूप में हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ लिया।