
महोबा में अधिवक्ता को घेरकर युवतियों और महिलाओं के अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब दो मिनट के इस वीडियो में कुछ युवतियां और महिलाएं अधिवक्ता को पकड़कर जूते-चप्पलों से पीटती नजर आ रही हैं।

महोबा में जिला मुख्यालय से करीब 4 किलोमीटर दूर रैपुरा-बनियातला मार्ग पर बीते एक महीने से कीचड़ भरा होने को लेकर इस रास्ते स्कूल जाने वाले छात्रों का सब्र टूट पड़ा। उन्होंने झांसी-मिर्जापुर राजमार्ग पर पहुंचकर जाम लगा दिया। इस दौरान खूब नारेबाजी भी की।

महोबा के जिला अस्पताल में रोमांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वॉर्ड में युवती बेड पर लेटे आशिक को किस कर रही है। दरअसल, युवक ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

महोबा में शराब पीने से मना करने पर सिरफिरे पति ने पत्नी की हंसिया से काटकर हत्या कर दी। और फिर खुद पुलिस को मर्डर की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने सिरफिरे पति को गिरफ्तार कर लिया है।
महोबा में गर्भवती बहू के टीकाकरण के लिए पहुंचे ससुर के साथ एएनएम के अभद्रता करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पांच मिनट 56 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में एएनएम एक व्यक्ति से कह रही है कि मुझे आपसे बात नहीं करनी है।
महोबा के एक परिषदीय विद्यालय के प्रिंसिपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। दरअसल, प्रधानाचार्य स्मार्ट क्लास में बच्चों की बेंच पर आराम फरमाते नजर आए। जबकि टीवी पर भोजपुरी गाना चल रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए ने हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया।
महोबा में स्कूल की स्मार्ट क्लास में बच्चों की बेंच पर लेटकर अश्लील गाना देखते हुए प्रधानाध्यापक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 62 सेकेंड के इस वीडियो में प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र स्मार्ट क्लास में बच्चों की बेंच पर आराम से लेटे दिख रहे हैं।
यूपी में महोबा भाजपा जिलाध्यक्ष पर सेक्स की डिमांड का आरोप लगाने वाली भाजपा नेत्री दीपाली तिवारी अब आरपार की लड़ाई के मूड में हैं। दीपाली ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।
महोबा में शादी समारोह से लौट रहे विधायक बृजभूशण राजपूत की स्कॉर्पियो में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से गाड़ी के अंदर बैठे सभी लोग घायल हो गए। वहीं विधायक के पिता ने बेटे को मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत की की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों से सब लूट रहे.. अब ताली नहीं तलवार चलाएंगे।