पटना में महाशिवरात्रि के मौके पर जगह-जगह शोभायात्रा निकाली गई। रविवार को शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ रही। नीतीश कुमार ने खाजपुरा में भगवान शिव की आरती कर आयोजन का उद्घाटन किया।

महाशिवरात्रि व्रत का पारण कल यानी 16 फरवरी को किया जाएगा। शास्त्रों में कहा गया है कि व्रत का पारण अगर सही मुहूर्त और नियमों के साथ ना किया जाए, तो व्रत का पूर्ण फल नहीं मिलता है।

शिव तांडव स्तोत्रम सुनने से एक सुखद सी मानसिक शांति मिलती है। माना जाता है कि अगर इसे बजाकर साथ में गाया जाए तो वाइब्रेशंस आपके लंग्स को भी हेल्दी रखते हैं। सीखें लिरिक्स याद करने का आसान तरीका।

काशी विश्वनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान विशेश्वर के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का भव्य पुष्पवर्षा के साथ अभिनंदन और स्वागत किया गया। रविवार की भोर में मंगला आरती के बाद से ही विश्वनाथ धाम में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है।

महाशिवरात्रि वह पावन रात्रि है, जब भगवान शिव और मां पार्वती का मिलन हुआ था। इस रात शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व है। महाशिवरात्रि की रात निशीथ काल में भगवान शिव के गण भ्रमण करते हैं और सच्चे भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। इस रात 5 विशेष कार्य करने से शिव जी अत्यंत प्रसन्न होते हैं।

भोलेनाथ की कृपा से हर मनोकामना पूरी होती है और जीवन में सुख-शांति आती है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आप अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों और खास लोगों को इन आकर्षक मैसेज से शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

महाशिवरात्रि पर महाकाल मंदिर को खास थीम पर सजाया गया है और भक्तों को 44 घंटे तक लगातार दर्शन करने को मिलेगा। इस महापर्व पर देश-विदेश से लाखों शिव भक्त बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उमड़ पड़े हैं। मंदिर परिसर में सुबह 3 बजे से ही भस्म आरती की तैयारियां शुरू हो गई थीं।

महाशिवरात्रि की रात्रि में मंत्र जप करने से साधक को अचूक फल प्राप्त होता है। इस रात भगवान शिव की कृपा से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-शांति स्थापित होती है।

वैदिक पंचांग के मुताबिक, आज यानी 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। यही वजह है कि इस दिन को शिव-शक्ति के मिलन के रूप में देखा जाता है।

Mahashivratri Vrat Puja Vidhi Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। हर साल यह पर्व फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार 15 फरवरी रविवार को महाशिवरात्रि है। महाशिवरात्रि को वर्षभर में पड़ने वाली सिद्ध रात्रियों में से एक माना गया है।