
मुंबई के कल्याण में बिजनेसमैन श्रीनिवास टंडले को नई साइकिल की सवारी करना भारी पड़ गया। वजन कम करने के लिए साइकिलिंग शुरू करने वाले टंडेले को पहले ही दिन एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिसकी वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने जीरो FIR दर्ज की, जिसे किसी भी पुलिस थाने में दर्ज किया जा सकता है, चाहे अपराध कहीं भी हुआ हो। पुलिस के सीनियर अधिकारी ने बताया, 'हमने जीरो एफआईआर दर्ज करके जांच के लिए इसे महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया है।'

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में जालना नगर निगम से गौरी लंकेश हत्याकांड के आरोपी श्रीकांत पंगारकर ने जीत दर्ज की है। श्रीकांत ने भाजपा और अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों को हराकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में यह जीत हासिल की है।

बस चालक की पहचान बाद में संतोष सावंत के रूप में हुई। घटना के तुरंत बाद व्यस्त इलाके के सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और तड़के तक घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। दुर्घटनास्थल को सील कर दिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साइबर एंगल से भी गहन जांच शुरू कर दी गई है।
पुणे में गुरुवार को एक पुल पर एक मालवाहक ट्रक के छह वाहनों से टकराने से कम से कम आठ लोगों की जलकर मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक मालवाहक ट्रक के ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ है।
आज़मी ने कहा कि भाजपा भारत जलाओ पार्टी है। एक ऐसी पार्टी है, जो भारत को बर्बाद कर देगी। वे धार्मिक आधार पर राजनीति करते हैं, लोगों को बाँटते हैं और नफरत फैलाते हैं। सत्ता में बने रहने के लिए हमेशा मुसलमानों को दबाए रहते हैं।
बचाव अभियान पर सवाल उठाते हुए याचिकाकर्ता ने दावा किया कि पुलिस का कहना है कि आर्य ने एयर गन से फायर किया था। ऐसे में पुलिस चाहती तो उसके सीने में गोली मारने की जगह कमर के नीचे भी गोली मार सकती थी, जिससे वह केवल घायल होता, उसकी जान नहीं जाती।
किशोर तिवारी ने दावा किया कि 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना यूबीटी ने जो 20 सीट जीतीं, उनमें से 10 सीट पर उसकी जीत मुख्य रूप से हिंदी भाषी, मुसलमान, दलित और ओबीसी मतदाताओं के समर्थन के कारण ही संभव हुई।
प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर और अन्य अधिकारियों की लापरवाही से उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई है।