
राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से पेश हुए सीनियर एडवोकेट बलबीर सिंह ने बेंच को बताया कि 246 नगर परिषद और 42 नगर पंचायत हैं, जहां चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और वहां 2 दिसंबर को मतदान होने हैं।

मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने भी अपने बड़े भाई नीलेश राणे के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के पास अक्सर वैध व्यावसायिक आय होती है और किसी के घर पर नकदी की मौजूदगी को अन्यथा नहीं देखा जाना चाहिए।

BJP के इस कदम पर शिवसेना नेता और संभाजीनगर जिले के गार्जियन मिनिस्टर संजय शिरसाट ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। शिरसाट ने कहा कि अगर BJP ने हमारे नेताओं को अपनी तरफ खींचना बंद नहीं किया तो उसे नतीजे भुगतने होंगे।

इस दल बदल से सबसे बड़ा झटका उद्धव ठाकरे की शिवसेना को लगा है, जिसके 19 उम्मीदवारों ने पाला बदला है। दूसरे नंबर पर अजित पवार की एनसीपी है, जिसके 13 और कांग्रेस के 10 उम्मीदवारों के उप विजेता शामिल हैं।

सोमवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में युवाओं संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं आपको पक्के तौर पर बता सकता हूं कि BJP से निकाय चुनाव लड़ने वाले कम से कम 40 फीसदी उम्मीदवार 35 साल से कम उम्र के होंगे।

भाजपा ने मुंबई इकाई में चार नए महासचिव नियुक्त किए हैं। दिन लोगों को महासचिव बनाया गया है, उनमें राजेश शिरवाडकर, गणेश खापरकर, आचार्य पवन त्रिपाठी और श्वेता पारुलेकर शामिल हैं।

वडेट्टीवार ने यह भी कहा कि कांग्रेस आलाकमान से चर्चा के बाद स्थानीय स्तर पर यह फैसला लिया गया है। वडेट्टीवार ने यह भी कहा कि अगर नासिक में उनके सहयोगी मनसे के साथ गठबंधन करना चाहते हैं तो इसमें कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।

एक अधिकारी के अनुसार, पुणे के पॉश इलाके मुंधवा में 40 एकड़ सरकारी महार वतन ज़मीन ‘अमाडिया एंटरप्राइजेज एलएलपी’ को 300 करोड़ रुपये में बेची गई जिसमें पार्थ पवार भी भागीदार है, और इस पर स्टांप शुल्क भी माफ कर दिया गया।

बुलढाणा विधानसभा सीट से शिवसेना विधायक गायकवाड़ ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची से दोहरे नामों को नहीं हटाया है। अगर चुनाव सिर्फ 10 दिन के लिए स्थगित कर दिए जाएं, तो इन गलतियों को सुधारना संभव हो जाएगा।

अमीत साटम ने कहा कि वह धार्मिक सद्भाव में विश्वास करते हैं, लेकिन अगर कोई राष्ट्र-विरोधी रुख अपनाकर समाज को बांटने की कोशिश करेगा, तो हम उसका विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी खान को मुंबई के मेयर बनने नहीं देंगे।