
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने सोमवार को कहाकि उनकी पार्टी आगामी बारामती विधानसभा उपचुनाव में डिप्टी सीएम और राकांपा नेता सुनेत्रा पवार के खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने रविवार को कहाकि अवैध और वीआईपी संस्कृति को बढ़ावा देने के आरोपों को लेकर उठे विवाद के मद्देनजर मुंबई की महापौर रितु तावड़े के आधिकारिक वाहन से लाल-नीली बत्तियां हटा दी गई हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा में 'धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026' पेश। नए एंटी-कन्वर्जन कानून में अवैध धर्मांतरण पर 10 साल की जेल, 7 लाख जुर्माना और बच्चे का धर्म मां के अनुसार तय करने जैसे सख्त प्रावधान हैं। जानिए इस बिल की हर जरूरी बात।

रोहित पवार ने X पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि विमान का संचालन करने वाली कंपनी VSR Ventures के मालिक वीके सिंह कथित तौर पर विमान के फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) यानी ब्लैक बॉक्स के डेटा को संपादित करने की कोशिश कर रहे हैं।
देश में एलपीजी की भारी किल्लत के बीच गैस के निर्यात पर HC सख्त हो गया है। नागपुर बेंच ने मुनाफा कमाने के लिए घरेलू गैस विदेश भेजने के आरोप में केंद्र सरकार और CPIL को नोटिस जारी कर तुरंत घरेलू आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
राहुल गांधी के खिलाफ ये शिकायत नासिक स्थित निर्भया फाउंडेशन के अध्यक्ष देवेंद्र भुटाडा ने दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि 15 और 16 जून, 2022 को हिंगोली और अकोले में रैलियों में गांधी की टिप्पणियां मानहानि करने वाली थीं।
पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। बॉयफ्रेंड की ओर से मानसिक उत्पीड़न की वजह सामने आई है। स्तुति ने अपने कमरे में 6 पेज की सुसाइड नोट छोड़ी थी, जिसमें उसने रिलेशनशिप की पूरी व्यथा लिखी है।
पिंकी माली के परिवार को प्लेन क्रैश की घटना से गहरा सदमा लगा। उनकी मां दुख के कारण खाना नहीं खा पाईं, जिससे इंफेक्शन हो गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। परिवार का कहना है कि कंपनी या सरकार से ठोस मदद नहीं मिली।
आरोपियों ने कथित तौर पर वाहन को रोका। उन्होंने युवक और उसके सहायक पर हमला किया, धार्मिक गालियां दीं और पुलिस स्टेशन के सामने गोबर खाने को मजबूर किया। जब युवक उल्टी कर रहा था, तब भी उसकी पिटाई जारी रही।
मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक खास आदेश जारी हुआ है। यह आदेश तेल को लेकर दिया गया है। इसमें तेल और गैस कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि आवश्यक कार्य में लगे सरकारी वाहनों के लिए ईंधन स्टोर किया जाए।