
महाकुंभ में सबसे खूबसूरत साध्वी के रूप में चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया ने धर्म की राह छोड़ने का ऐलान कर दिया है। इसी प्रयागराज से ही चर्चित होने वाली हर्षा प्रयागराज में ही माघ पूर्णिमा पर संगम स्नान कर पुरानी ग्लैमरस दुनिया में लौटेंगी।

महाकुंभ 2025 में मोनालिसा की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए और लोग उसकी सादगी पर फिदा हो गए। मोनालिसा को फिल्मों में काम मिल गया। अब, वैसे ही माघ मेले में नीम का दातुन बेचने वाली एक लड़की तेजी से वायरल हो रही है। इसका नाम बासमती बताया जा रहा है। मोनालिसा की तरह इस लड़की की भी खूब चर्चा है।

प्रयागराज में रेलवे महाकुंभ की तर्ज पर माघ मेला की ब्रांडिंग करेगा। सूबेदारगंज से विंध्याचल तक स्टेशनों को आकर्षक थीम से सजाया जाएगा। इसके लिए 38.44 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। रंग-बिरंगे पोस्टर, बैनर और विशेष बुकलेट श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाएंगी।

प्रयागराज में माघ मेला 2026 के लिए रेलवे महाकुंभ की तर्ज पर विशेष ट्रेनें चलाएगा। मुख्य स्नान पर्व के दौरान भीड़ के हिसाब से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। रेक रिजर्व रखे जाएंगे और जरूरत के अनुसार प्लेटफार्म पर लाए जाएंगे। रेलवे अधिकारियों ने प्रशासन से…

राम नाम की गूंज अब ग्रैमी तक पहुंच गई है। दिल्ली के सिंगर-कंपोजर सिद्धांत भाटिया की एल्बम ‘साउंड्स ऑफ कुंभ’ को 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन मिला है। भारतीय अध्यात्म और संस्कृति से सराबोर यह एल्बम महाकुंभ 2025 को समर्पित है।

प्रयागराज में कुम्भ के कामों के टेंडर में कथित हेराफेरी को लेकर एक एजेंसी के वकील और पीडीए सचिव के बीच फोन पर नोकझोंक का ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें जांच की मांग और धमकियों की बात हो रही है।

प्रयागराज महाकुंभ के दौरान एक नागा बाबा के बयान का वीडियो देश और यूपी के कई इलाकों में बाढ़ के बाद वायरल हो गया है। बाबा ने तब कहा था कि 2025 पूरे हिन्दुस्तान के लिए भारी है, 2025 में चारों तरफ पानी ही पानी दिखेगा।

ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में चर्चा के दौरान राजद सांसद अभय कुमार सिन्हा ने पहलगाम अटैक और महाकुंभ की तुलना कर दी। उन्होने कहा कि जिस तरह कुंभ में सुरक्षा की चूक हुई थी, जिसके चलते कई श्रद्धालुओं की जान गई थी। उसी तरह पहलगाम में सिक्योरिटी फेलियर था। जिस वजह से कई पर्यटकों को जान गंवानी पड़ी।

यूपी में कांवड़ यात्रा और कांवरियों की सुरक्षा से किसी कीमत पर समझौता नहीं होगा। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा ठीक वैसे ही की जा रही है जिस तरह महाकुंभ और राम मंदिर के उद्घाटन के दौरान व्यवस्था की गई थी। कांवड़ मार्ग पर एंटी ड्रोन और टीथर्ड ड्रोन से निगरानी हो रही है।

अखिलेश यादव ने सोमवार को पूछा कि कुंभ भगड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को कैश क्यों बांटा गया। आखिरकार यह पैसे किसने दिए जो घर घर बांटे गए। सरकार ने मौतों पर जो मुआवजा तय किया था उसका क्या हुआ? जो कैश दिया जा रहा था, वह कैश किसका था।