
वह रोज की तरह महाकाल मंदिर के सामने माला बेच रही थी। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान आरोपी पिता वहां पहुंचा और गुस्से में आकर लड़की पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया।

मध्य प्रदेश में रोंगटे खड़े देने वाली एक वारदात सामने आई है। गेहूं के खेत में एक महिला दर्द से कराह रही थी। उसकी नाक और जीभ कटी हुई थी। वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रही थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

बड़वानी के केले देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी मशहूर हैं। विशेषकर ईरान, इराक, इजरायल, बहरीन, तुर्की और यूएई भेजे जाते हैं। नर्मदा का पानी और उपजाऊ मिट्टी के वजह से यहां के केलों का स्वाद काफी अलग होता है।

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति ने अपने बेटे के साथ मिलकर कथित तौर पर अपने ही भतीजे और भतीजी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

यह पूरा मामला खंडवा के मोघट थाना क्षेत्र का है। यहां इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट वायरल हुई थी, जो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली थी। इसी पोस्ट से नाराज होकर फरियादी मुजाहिद कुरैशी मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ शिकायत करने मोघट थाना पहुंचा था।

आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष की नीलामी में पिछले वर्ष की तुलना में राजस्व में बड़ी उछाल देखने को मिली है। वर्ष 2025-26 के वार्षिक मूल्य (3.25 अरब रुपये) की तुलना में इस बार प्राप्त हुई बोली 68 करोड़ रुपये अधिक है। यह पिछले वर्ष के मुकाबले लगभग 20.87% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है।

मामले में सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ कर वारदात की वजह जानने की कोशिश की जा रही है।

परिजनों की मानें तो पुलिसवालों ने जैसे ही राज से पूछताछ शुरू की मामला तेजी से बिगड़ गया। जिसके बाद परिवार के लोगों को हस्तक्षेप करना पड़ा और उन्होंने पुलिसकर्मियों को बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार है और इसके लिए उसका इलाज भी चल रहा है।

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में त्रिकुट पर्वत पर विराजमान मां शारदा के दरबार में हाजिरी लगाने की योजना बना रहे भक्तों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण जानकारी है। आगामी चैत्र नवरात्रि के मद्देनजर मंदिर प्रबंधन ने बड़ा निर्णय लेते हुए रोपवे सेवा को 10 दिनों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फिरोज पिता कचरू सैयद निवासी कसुंदी जिला पुणे, विशाल पिता अनिल दामोदर निवासी वरवंड जिला पुणे, रमेश पिता बापू करडे निवासी केलगांव जिला पुणे, संतोष पिता अण्णा शिवणकर निवासी दौंड जिला पुणे तथा श्याम पिता तानाजी सालुंखे निवासी हडपसर जिला पुणे के रूप में हुई है।