
लखनऊ के विकास नगर में लगी भीषण आग ने कई शादियों और खुशियों को मातम में बदल दिया। बुधवार को बारात ले जाने की तैयारी कर रहे दूल्हे मनीष का घर जलकर खाक हो गया, जिससे शादी रुक गई। वहीं एक अन्य परिवार में बहन की शादी के लिए जुटाया गया दहेज का सामान भी जल गया।

उत्तर प्रदेश में एसआईआर (SIR) की अंतिम सूची जारी होने के बाद एक नया चुनावी गणित उभरकर सामने आया है। भाजपा के वर्चस्व वाले बड़े शहरों में मतदाताओं की संख्या में 20 से 23 प्रतिशत तक की भारी गिरावट आई है। जबकि मुस्लिम बहुल जिलों में वोटों की कटौती का प्रतिशत 9 से 11 फीसदी के बीच रहा है।

लखनऊ में एक सर्राफ से 5 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। वारदात को अंजाम देने वाले कोई पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि एक शिक्षक दंपति और उनका सहयोगी है। आरोपी महिला लखनऊ के प्रतिष्ठित इंटर कॉलेज और पति बदायूं में प्राथमिक विद्यालय का निलंबित शिक्षक है।

यूपी पावर कॉरपोरेशन स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए 7 दिवसीय विशेष अभियान चलाएगा। इसमें निगेटिव बैलेंस के कारण कटे कनेक्शनों की जांच और रिचार्ज के बाद बिजली न आने जैसी समस्याओं का तत्काल समाधान होगा। लापरवाही बरतने वाले जेओ, एई और एक्सईएन पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) अपनी नई 'वरुण विहार' आवासीय योजना लॉन्च करने जा रहा है। इसके प्रथम चरण में कैलाश और काशी खंड के लगभग 2100 भूखंडों (Plots) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण खोला जाएगा। आगरा एक्सप्रेस-वे के पास 330 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पूरा हो चुका है।
यूपी में ट्रैफिक नियमों को लेकर योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। नए अध्यादेश के अनुसार अब बार-बार नियम तोड़ने वालों के चालान और मुकदमे समय बीतने पर स्वतः समाप्त नहीं होंगे। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 1979 की व्यवस्था बदल दी गई है, जिससे अब लंबित मामलों पर उम्र भर कार्रवाई का डर रहेगा।
यूपी की योगी कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश के 1.48 लाख शिक्षामित्रों और 24 हजार से अधिक अनुदेशकों को बड़ी सौगात दे दी है। इनके मानदेय में भारी बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। मानदेय करीब दोगुना हो गया है।
योगी कैबिनेट ने आज सभी 22 प्रस्तावों पर मुहर लगा दी है। शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को करीब दोगुना मानदेय पर मुहर लगा दी है। शिक्षामित्रों को 18,000 और अनुदेशकों का 17,000 रुपये अब मिलेगा। 25 लाख छात्र-छात्राओं को टैबलेट बांटने की योजना को भी हरी झंडी दे दी गई है।
यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने पहली बार स्वीकार किया है कि उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव अब 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद ही होंगे। उन्होंने आरक्षण की प्रक्रिया और पार्टी के भीतर संभावित गुटबाजी को इसका मुख्य कारण बताया है।
यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी आतंकी अबू बकर के 'बी-टीम' मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। मेरठ और गौतमबुद्धनगर से गिरफ्तार चार संदिग्धों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आईएसआई से जुड़ा अबू बकर हिंदू युवकों को पैसे का लालच देकर स्लीपर सेल बना रहा था।