
प्राधिकरण के आदेश के बाद भवन स्वामी स्वयं इमारत को तुड़वा रहा था, लेकिन ध्वस्तीकरण की गति को लेकर सवाल उठ रहे थे। शनिवार को एलडीए ने बुलडोजर ऐक्शन शुरू कर दिया। इसका खर्च भी बिल्डिंग के मालिक से वसूल किया जाएगा।

लखनऊ में अलीगंज अग्निकांड बिल्डिंग पर हथौड़ा चलना शुरू हो गया है। मालिक ने खुद भवन ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कराई है। हालांकि लखनऊ विकास प्राधिकरण पूरे काम पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

Lucknow fire tragedy : लखनऊ में वो बिल्डिंग गिराई जाएगी जिसमें लगी आग में जलकर 15 लोगों की मौत हो गई थी। बिल्डिंग के मालिक को इसे स्वयं गिराने के लिए 15 दिन की मोहलत दी गई है। यदि इतने समय में मकान मालिक ने मकान नहीं तोड़ा तो प्राधिकरण इसे स्वयं गिराएगा। ध्वस्तीकरण का खर्च मालिक से वसूला जाएगा।

लखनऊ में अलीगंज अग्निकांड की बिल्डिंग पर बुलडोजर चलेगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण के विहित प्राधिकारी अतुल कुमार ने ने शुक्रवार को इसके ध्वस्तीकरण का आदेश जारी कर दिया।
लखनऊ में एक फिर भीषण आग लग गई। जूता-चप्पल की दुकान में लगी आग ने जमकर तांडव मचाया। हालांकि समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई और आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। इस दौरान आसपास की बिल्डिंग को खाली करा दिया गया।
राजधानी लखनऊ में कोचिंग और एनिमेशन सेंटर में लगी भीषण आग में 15 बच्चों की मौत और सीएम योगी की सख्ती के बाद भी गजब की लापरवाही देखने को मिल रही है। ऐक्शन वाली सूची से पीसीएस अफसरों के ही नाम गायब हैं।
लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग और एनिमेशन सेंटर में लगी आग के मामले में सीएम योगी की सख्ती के बाद एलडीए का ऐक्शन जारी है। पांच और इंजीनियर-कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। बिल्डिंग पर बुलडोजर चलाने की भी तैयारी पूरी हो गई है।
लखनऊ अग्निकांड में गठित एसआईटी की जांच में 30 अफसरों के नाम सामने आए हैं। जांच में पाया गया है कि इन अफसरों ने अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाई। इसी के चलते 15 लोगों की मौत हो गई। अब इन पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी है।
लखनऊ अग्निकांड के मुख्य आरोपी एवं भवन स्वामी का भाई सुरेंद्र शुक्ला की तलाश में पुलिस है। मोबाइल बंद होने से उसकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है, जबकि प्रयागराज, सीतापुर और दिल्ली समेत चार जिलों की पुलिस विभिन्न ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। संपत्तियों की भी जांच शुरू कर दी गई है।
लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में जांच में खुलासा हुआ कि पेट्स शॉप के वेयरहाउस में फ्रीजर के शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। फर्स्ट प्लोर पर कुत्ते-बिल्ली के सामान का गोदाम था। लपटों से एसी कंप्रेसर, आउटडोर यूनिट और बाइकों के फ्यूल टैंक फटने से आग विकराल हो गई। इमारत में फायर एनओसी और सुरक्षा उपकरण नहीं थे।