
उत्तर प्रदेश सरकार दिल्ली-एनसीआर की तर्ज पर 'स्टेट कैपिटल रीजन' (UP-SCR) के तहत लखनऊ में गोमती नदी के किनारे भव्य विकास योजना तैयार कर रही है। राष्ट्र प्रेरणा स्थल से इकाना स्टेडियम तक गोमती तट को दो चरणों (2027 से 2035) में पर्यटन, संस्कृति, वेलनेस और स्पोर्ट्स हब के रूप में बदला जाएगा।

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने गोसाईंगंज के खुजौली में अवैध व्यावसायिक निर्माण को ध्वस्त किया। गोमती नगर विस्तार और चिनहट में दो अन्य अवैध निर्माण सील किए गए। अधिकारियों ने बताया कि सभी निर्माण बिना मानचित्र स्वीकृति के किए जा रहे थे, जिसके खिलाफ न्यायालय ने कार्रवाई का आदेश दिया था।

मध्यम और अल्प आय वर्ग को राहत देने के लिए एलडीए ने शुरू किया प्रयास,

गोमती नगर के विभूति खण्ड में निर्माणाधीन भवन में हुए हादसे के बाद की गई जांच में निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप पाया गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर विस्तृत निरीक्षण किया। हालांकि हादसे में एक श्रमिक की मौत के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठे हैं।
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अनंत नगर योजना के तहत 498 भूखण्डों का पंजीकरण 28 अप्रैल से 27 मई तक खोलने का निर्णय लिया है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और भूखण्डों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। योजना का विकास अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार किया जा रहा है।
योजना का लाभ हर प्रभावित व्यक्ति को मिले, इसके लिए एलडीए कैम्प भी लगाएगा। बकायेदार आवंटी कैम्प में जाकर भी आवेदन कर सकेंगे। ओटीएस के आवेदन में निचले स्तर से किसी भी तरह की गैर जरूरी आपत्ति अथवा निरस्तीकरण की कार्रवाई न हो इसके लिए LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने अलग से आदेश जारी किये हैं।
लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के मास्टर प्लान 2016 की भारी खामियां उजागर हुई हैं। तत्कालीन अधिकारियों द्वारा दफ्तर में बैठकर बनाए गए इस प्लान में 24 मीटर चौड़ी सड़क को सीधे गोमती नदी में उतार दिया गया है, तो कहीं घनी आबादी के बीच 150 मीटर चौड़ी काल्पनिक सड़कें खींच दी गई हैं।
लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने नक्शा पास कराने के शुल्क में करीब 3.58 प्रतिशत तक बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद नई दरें एक अप्रैल से लागू हो जाएंगी।
यूपी सरकार ने विकास प्राधिकरणों को निर्देश दिया है कि फ्लैट और प्लॉट का कब्जा अब तय समय सीमा के भीतर देना होगा। सुविधाओं में देरी और कब्जे के लिए आवंटियों को दौड़ाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। समस्याओं के समाधान के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे।
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने चौक क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहरों को संवारने की योजना बनाई है। रूमी दरवाज़ा के सामने तीन शाही दरवाज़ों का पुनर्निर्माण चूने-सुरखी तकनीक से किया जाएगा, जो 2028 तक पूरा होगा। इस परियोजना में चार करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।