
लखनऊ के 17 वर्षीय किशोरी की निर्मम हत्या कर दी गई है। आरोपी मौसा दवा दिलाने के बहाने किशोरी को पीपा पुल के पास सुनसान इलाके में ले गया। वहां रेप का प्रयास किया। किशोरी के कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर किशोरी को गोमती नदी में फेंक दिया

लखनऊ में चार वर्षीय मासूम अर्नव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बेरहमी से हत्या का खुलासा हुआ है। बच्चे के शरीर पर चोट के 21 निशान मिले हैं। मासूम को डंडों से पीटा गया, सिगरेट से दागा गया और अंत में दीवार पर सिर पटककर उसकी जान ले ली गई थी।

लखनऊ के निगोहां के शेखनखेड़ा गांव में घरेलू विवाद के बाद पति राजेश रावत ने पत्नी राजेश्वरी (46) की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। वारदात के समय बच्चे घर से बाहर थे। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश में कई टीमें लगा दी हैं।

लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद पड़ोसी मोहित, उसकी मां और बहन ने 22 वर्षीय सूरज गौतम पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
लखनऊ के कृष्णानगर में 12 साल के छात्र उनैज खान की उसके दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में गोली लगने से मौत हो गई। छात्र के क्लासमेट और माता-पिता पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है।
लखनऊ के बीकेटी में वेज बिरयानी की दुकान में 30 वर्षीय विजयपाल की हत्या कर शव फ्रीजर में छिपा दिया गया। चार दिन बाद दुकान मालिक को शव मिला। मौके से शराब की बोतलें व गिलास बरामद हुए। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच में जुटी है।
लखनऊ के बंगला बाजार में पिता मानवेंद्र की हत्या के बाद आरोपी बेटे अक्षत ने पहले सरेंडर का मन बनाया, लेकिन करीबी के कहने पर गुमशुदगी की साजिश रची। पुलिस ने शव ड्रम से बरामद कर लिया है, कॉल डिटेल के आधार पर जांच जारी है।
लखनऊ के बंगला बाजार हत्याकांड में आरोपी बेटे अक्षत से पूछताछ में एक नया मोड़ आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पिता की हत्या करने के बाद अक्षत सरेंडर करने का मन बना चुका था, लेकिन एक 'करीबी' के फोन कॉल ने पूरी साजिश बदल दी।
लखनऊ के आशियाना में पिता की हत्या करने वाले अक्षत ने पुलिस को बताया कि नीट का दबाव और पिता का हिंसक व्यवहार हत्या की वजह बना। आरोपी ने पिता के शव के 6 टुकड़े किए और उन्हें ठिकाने लगाने के लिए ऑनलाइन चाकू और बाजार से आरी खरीदी थी।
लखनऊ नीट (NEET) छात्र अक्षत ने पिता मानवेंद्र सिंह की सोते समय गोली मारकर हत्या की थी। इसके बाद ब्लिंकिट से मंगाए गए चाकू और बाजार से खरीदी आरी से पिता के शव के टुकड़े किए। शव को नील ड्रम में डालकर केमिकल से जलाने की तैयारी भी कर रखी थी।