
राजधानी लखनऊ में लोगों की सुविधाओं को बढ़ाने का प्रयास लगातार जारी है। इसी कड़ी में अब स्काई वॉक बनाया जाएगा। शहीद पथ पर लुलु मॉल के पास इसे बनाया जाएगा। इससे लोगों का आवागमन काफी आसान हो जाएगा।

दिल्ली से वाराणसी बुलेट ट्रेन के लिए लखनऊ में स्टेशन के स्थान पर मंथन शुरू हो गया है। चार स्थान चिह्नित किए गए हैं। इन चार में से एक स्थान पर मुहर लगेगी। इस ट्रेन से दिल्ली से लखनऊ केवल दो घंटे में पहुंचा जा सकेगा।

लेसा और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। अमौसी जोन में 73 संयोजनों की जांच की गई, जिसमें 6 उपभोक्ताओं के मीटर बाईपास करके अवैध बिजली चोरी करते पाए गए। विभाग ने 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और अन्य इलाकों में भी चेकिंग की गई।

कुंडा के बरई ग्राम प्रधान को लखनऊ में छंठे वित्त आयोग की बैठक में सम्मानित किया गया। बैठक में प्रदेश के विभिन्न मंडलों से जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। प्रधान भुट्ठो हाफिज को उनके सुझाव के लिए सराहा गया, और गांव लौटने पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
- पूरे शहर में चला सेफ राइड अभियान, 1002 आटो व ईरिक्शा का चालान
लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट के आउटसोर्स अधिकारी अनिल कुमार तिवारी का धमकाने वाला ऑडियो क्लिप वायरल हुआ है। ऑडियो में वह एक परिचालक से अपमानजनक भाषा में बात कर रहे हैं। कर्मचारियों ने इसके खिलाफ शिकायत की है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
-संघर्ष समिति ने पावर कारपोरेशन अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन लखनऊ, विशेष संवाददाता।
- पोस्टपेड ईईएसएल मेक स्मार्ट मीटर्स के स्थान पर नए मीटर - मध्यांचल डिस्कॉम ने
- शहीदपथ पर कार सवार अराजकतत्वों की दगंबई - प्रयागराज के व्यवसायी की कार पर
अयोध्या रोड स्थित गोल्डन ब्लॉसम इंपीरियल रिजॉर्ट्स में ‘इंडियन फार्मा फेयर’ की शुरूआत हुई। मुख्य अतिथि मुकेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में व्यापार और निवेश के लिए सकारात्मक माहौल तैयार हुआ है। फेयर में 70 से अधिक दवा निर्माता कंपनियां शामिल हैं।