
राजधानी में शादियों का सीजन शुरू होते ही गैस सिलेंडर की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। युद्ध के वैश्विक हालातों और गैस कंपनियों की सख्ती के चलते कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित हुई है। आलम यह है कि लोग अब पेट्रोलियम मंत्रालय तक गुहार लगा रहे हैं।

मार्च में घरेलू सिलेंडर (14.2 kg) की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 913 के आसपास है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में एक अप्रैल को 195.50 रुपये की भारी वृद्धि की गई।

यूपी के कानपुर में एलपीजी की किल्लत को लेकर किदवईनगर के मार्बल मार्केट स्थित विजया गैस एजेंसी में मंगलवार सुबह से डीएसी को लेकर शुरू हुआ हंगामा दोपहर तक मारपीट में बदल गया। चिलचिलाती धूप में पांच घंटे से खड़े उपभोक्ताओं में जमकर मारपीट हुई।

भारत इस समय अपनी ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने के लिए अमेरिका, ओमान और अफ्रीकी देशों से भी आयात बढ़ा रहा है, लेकिन कतर के साथ संबंधों की मजबूती घरेलू गैस कीमतों को स्थिर करने के लिए अनिवार्य है।
संघर्ष विराम के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसा प्रमुख समुद्री मार्ग के फिर से खुलने की संभावना है। भारत चाहता है कि कतर से उसकी एलएनजी और एलपीजी (LPG) की खेप बिना किसी बाधा के भारत पहुंचे।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस जहाज में 15,400 टन लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लदी हुई है। बयान में कहा गया है कि जहाज़, उसमें लदा माल और चालक दल का प्रत्येक सदस्य पूरी तरह सुरक्षित है।
राज्य के खाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामलों के मंत्री ने गुरुवार को इस सिलसिले में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारियों, गैस एजेंसियों और तेल कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल थे।
साहब, बेटी की बारात 20 अप्रैल को आनी है। 400 लोगों का भोजन तैयार होना है। मेहमान 15 से जुट जाएंगे। 15 सिलेंडर की जरूरत है। इसका प्रबंध करवा दीजिए। जिला आपूर्ति कार्यालय में शादी के कार्ड के साथ कुछ ऐसे ही आवेदनों की भरमार पड़ी है। अब तक 180 कार्ड वहां पर आ चुके हैं।
LPG के बाद अब भारत में CNG और PNG पर बड़ा संकट मंडरा रहा है। ईरान-इजरायल युद्ध, होर्मुज विवाद और घरेलू गैस कोटे में कटौती के कारण कीमतें बढ़ने की भारी आशंका है। पूरी इनसाइड स्टोरी यहां पढ़ें।
एलपीजी पर निर्भरता कम करने के लिए केंद्र सरकार और जिला प्रशासन के निर्देश पर लखनऊ में सेवा प्रदाता ग्रीन गैस ने पीएनजी कनेक्शन सुलभ करने की दिशा में प्रयास किए हैं। इसी क्रम में नया कनेक्शन लेने वालों के लिए रजिस्ट्रेशन समेत अन्य शुल्क फिलहाल माफ कर दिए गए हैं।