
विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप से बाहर होने के बाद लवलीना बोरगोहेन का दर्द छलका है। उन्होंने कहा कि मुझे हमेशा वह ट्रेनिंग या कोच नहीं मिलता जो मुझे वास्तव में चाहिए। लवलीना ओलंपिक पदक विजेता हैं।

मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने कहा कि अगर वह पेरिस ओलंपिक में पदक जीत जातीं तो संन्यास ले लेतीं। वह टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। वहीं, लवलीना का लक्ष्य अब ओलंपिक में दूसरा पदक जीतना है।

लवलीना बोरगोहेन ने बीएफआई के कार्यकारी निदेशक और अंतरिम समिति के सदस्य कर्नल (रिटायर्ड) अरुण मलिक पर अपमानजनक और लैंगिक भेदभावपूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इन आरोपों को अरुण मलिक ने नकार दिया है।

लवलीना बोरगोहेन पेरिस ओलंपिक की महिला मुक्केबाजी 75 किग्रा स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हार गईं हैं। इस मुकाबले में उन्हें चीन की ली कियान ने 1-4 से हराया। पिछली बार उन्होंने कांस्य पदक जीता था।