यूपी के बलरामपुर में 2 नाबालिग चचेरी बहनों को दो लड़के भगा ले गए। महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मंगलवार को दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों अपहृत बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया गया।

यूपी के कौशांबी जिले में दिल दहला देने वाला मर्डर सामने आया है। बीमार प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को युवती के परिवार वालों ने पीट-पीटकर मार डाला। बीच-बचाव करने पहुंची प्रेमिका भी घायल हो गई हे।

दरभंगा के जाले बीडीओ मनोज कुमार को पत्नी अमृता कुमारी की हत्या के आरोप में जेल भेज दिया गया है। वहीं, उनकी कथित गर्लफ्रेंड महिला दारोगा को भी सीतामढ़ी से हिरासत में लेकर बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह बेगूसराय के एक थाने में पोस्टेड हैं। पुलिस ने BDO के दोनों फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं।

दरभंगा के जाले प्रखंड के बीडीओ मनोज कुमार को पत्नी अमृता कुमारी की मुजफ्फरपुर आवास में संदिग्ध मौत मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। अमृता के मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना और दूसरी महिला से अवैध संबंध में बीडीओ पति पर हत्या का आरोप लगाया है।
इश्क में रोड़ा बना प्रेमिका का बेटा तो प्रेमी ने मासूूम को किडनैप कर लिया। मासूम बच्चे को जंगल में ले जाकर उसके साथ खौफनाक घटना की। बच्चे के चेहरे और प्राइवेट पार्ट पर कई वार किए।
बिहार में हाल ही में अपनों के साथ विवाद में महिलाओं की हुई हत्याओं ने झकझोर कर रख दिया है। मोतिहारी से रोहतास, कैमूर और नवादा तक, अवैध संबंध, दूसरी शादी और पति से झगड़े में महिलाओं की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
बस्ती में युवक ने प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए अपनी मौत की झूठी खबर फैला दी और दूसरी युवती से शादी रचाने पहुंच गया। प्रेमिका ने मौके पर पहुंचकर शादी रुकवाई। पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी हरिपाल वर्मा उर्फ अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया।
यूपी के मुरादाबाद में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अवैध संबंध के शक में एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद ही ग्राम प्रधान को फोन कर घटना की जानकारी दी।
औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड में एक आशिक ने कथित रूप से अपनी गर्लफ्रेंड के 5 वर्षीय मासूम भाई की हत्या कर दी। आरोपी मृतक की बहन को भगाकर ले गया था। लड़की के परिजन उसे बरामद कर वापस अपने घर ले आए थे, इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था।
यूपी की राजधानी लखनऊ में शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां एक पत्नी ने पति को खांसी की दवा बताकर जहर पिला दिया। दरअसल, पत्नी का प्रेम प्रसंग चल रहा था जिस पति ने टोका था।