बिहार में शराब से अवैध संपत्तियां बनाने वाले 127 माफिया को चिह्नित कर लिया गया है। मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने इन शराब माफिया की संपत्तियां जब्त करने को लेकर बीएनएसएस की धारा 107 के तहत न्यायालय को प्रस्ताव भेजा है।

शराब पीकर गवाही देने पहुंचे सूचक की कोर्ट के आदेश पर बिरौल पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच की। 16 मिलीलीटर शराब पीने की पुष्टि हुई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

केंद्र सरकार ने लक्षद्वीप का 47 साल पुराना कानून बदलकर शराबबंदी को खत्म कर दिया है। सरकार लक्षद्वीप को वैश्विक पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित करना चाहती है। इस फैसले को लेकर यहां के लोगों में असंतोष है।

नेशनल फैमली हेल्थ सर्वे में पता चला है कि अल्कोहल का सेवन करने वाले पुरुषों की संख्या 15.4 प्रतिशत से बढ़कर 16.5 प्रतिशत हो गई है। हालांकि, महिलाओं में अल्कोहल सेवन का प्रतिशत पूर्ववत 0.4 प्रतिशत स्थिर है।
सचिवालय थाना अंतर्गत वीआईपी इलाके में शराब की 18 खाली बोतलें मिलने से हड़कंप मच गया।
पटना के अणे मार्ग पर बिहार सीएम सम्राट चौधरी के आवास के पास एक थैले से महंगे ब्रांड की शराब ब्लैक लेबल की खाली बोतलें मिलने से हड़कंप मच गया है। यह वीवीआईपी इलाका हाई सिक्योरिटी जोन में आता है। आसपास कई अफसर और मंत्रियों के भी बंगले हैं। इससे बिहार की सियासत गर्मा गई है।
सासाराम में एक वार्ड पार्षद अवैध शराब का धंधेबाज निकल गया। किराना दुकान पर पूजा सामग्री की आड़ में शराब बेचे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसकी दुकान पर छापेमारी कर शराब बरामद की। आरोपी भाग निकला। प्रशासन ने उसकी दुकान को सील कर दिया है।
कन्हैया रात नौ बजे खाना खाने के बाद कठेला में सड़क पर टहल रहा था। इसी दौरान ऋषभ अपने साथियों के साथ आया और युवक से शराब पीने के लिए रंगदारी मांगी। मना करने पर कुख्यात ने कमर से कट्टा निकाल लिया। युवक भागने लगा लेकिन बदमाशों ने उसे घेरकर गोली मार दी।
Bihar News: बेगूसराय पुलिस ने दो अलग-अलग छापेमारी में पंजाब से तस्करी कर लाई गई 22 करोड़ रुपये की शराब और मवेशी कैल्शियम जब्त किया है। लाखो थाना क्षेत्र में NH-31 पर 1100 कार्टन शराब के साथ एक ट्रक पकड़ा गया, वहीं मुफस्सिल थाना क्षेत्र से करोड़ों का कैल्शियम और शराब बरामद हुई।
बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद से शराबबंदी खत्म होने की चर्चा सियासी गलियारों में चल रही है। जेडीयू विधायक अनंत सिंह भी लगातार राज्य में शराब की बिक्री चालू करने की मांग कर रहे हैं। अब डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने इस मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट की है।