
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बुधवार को सुशांत गोल्फ सिटी में अभियान चलाकर चार अवैध निर्माणों को सील किया। प्रवर्तन जोन-1 के अधिकारी देवांश त्रिवेदी के अनुसार, अर्जुनगंज में तीन और ग्राम-बक्कास में एक भवन को अवैध रूप से बनाये जाने के आरोप में सील किया गया।

लखनऊ के एलडीए कॉलोनी में नगर निगम द्वारा दुकानों के निर्माण को लेकर विवाद बढ़ गया है। एलडीए प्रवर्तन विभाग ने कार्रवाई की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम ने पहले भी निर्माण रुकवाने के निर्देश नहीं माने। अब वैधानिक कार्रवाई शुरू की जाएगी।

लखनऊ में घर और प्लॉट लेना चाहते हैं तो जान लें 30 जून को योगी एलडीए की दो मेगा योजनाएं लांच करेंगे। योजनाओं के 2-2 सेक्टरों में कुल 3100 से अधिक आवासीय प्लॉट के लिए ऑनलाइन रजिस्टेशन खोल जाएगा।

इ एलडीए द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1822 नए आवंटियों के लिए सुनहरा अवसर है। आवंटियों को 25 प्रतिशत भुगतान पर भवन का कब्जा दिया जाएगा। 30 जून से 2 जुलाई तक प्राधिकरण भवन में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। आवास की कुल लागत 4,79,550 रुपये है, जिसमें मासिक किस्त 5,428 रुपये होगी।
राजधानी में एलडीए 30 जून को वरुण विहार और नैमिष नगर योजनाओं का शुभारंभ करेगा। भूखंडों की कीमत वरुण विहार में 3000 रुपये प्रति वर्गफुट और नैमिष नगर में 3200 रुपये प्रति वर्गफुट तय की गई है। कुल 3100 से अधिक आवासीय भूखंडों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण खुलेंगे।
लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने अलीगंज स्टेडियम के संचालन को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। निरीक्षण में फर्म की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं। स्टेडियम में खेल अवसंरचना के कार्य शुरू नहीं हुए हैं, जिससे प्राधिकरण की छवि पर असर पड़ रहा है। नई निविदा आमंत्रित करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
लखनऊ विकास प्राधिकरण के उद्यान विभाग ने जनेश्वर मिश्र पार्क और बसंतकुंज योजना के जॉगर्स पार्क में निष्क्रियता के कारण चेतावनी पत्र जारी किया है। पार्कों की खराब स्थिति और सफाई में लापरवाही से नागरिकों की शिकायतें बढ़ीं। भविष्य में सुधार न होने पर सख्त कार्रवाई की संभावना है।
बिना अनुमति संचालन का आरोप पहले सील किया, फिर ध्वस्तीकरण लखनऊ, प्रमुख संवाददाता एलडीए
संशोधित -- ठाकुरगंज में अवैध निर्माण पर चल बुलडोजर गोमती नगर में छह
एलडीए उपाध्यक्ष के नाम पर फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट सक्रिय, लोगों को सतर्क रहने की सलाह