
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सोमवार को लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में दिल्ली की राउज एवेन्य कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान वे अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव को लेकर सवाल को टाल गए।
Land For Job Case: इससे पहले राउज एवेन्यू कोर्ट ने इसी महीने सीबीआई की चार्जशीट पर लालू, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, तेजप्रताप यादव, हेमा यादव और मीसा भारती समेत 46 लोगों के खिलाफ आरोप तय किए थे। इसी के साथ अदालत ने केस से जुड़े 52 आरोपियों को बरी भी कर दिया था।

ASG राजू के आरोप पर कपिल सिब्बल नाराज हो गए और उन्होंने तपाक के कहा कि आपने ऐसा कहने की हिम्मत कैसे की कि मैंने अदालत को गुमराह किया है। मैंने कभी किसी कोर्ट को गुमराह नहीं किया।

लैंड फॉर जॉब मामले में कोर्ट से आरोप तय होने के बाद आरजेडी सुप्रीमो शनिवार को दिल्ली से पटना पहुंच गए। दिल्ली में उनकी आंखों का ऑपरेशन हुआ था। पटना एयरपोर्ट पर लालू के साथ बेटी मीसा भारती नजर आईं, लेकिन बेटे तेजस्वी यादव नहीं दिखे।
विदेश से लंबी छुट्टी के बाद देश लौटे तेजस्वी यादव सीधे उत्तराखंड की एक शादी में शामिल हुए। जिसमें राजद के कई वरिष्ठ नेता भी पहुंचे हुए थे। जिसके बाद चर्चा है कि तेजस्वी पटना कब लौटेंगे। वहीं आज लैंड फॉर जॉब मामले में कोर्ट ने तेजस्वी समेत लालू परिवार के कई सदस्यों के खिलाफ आरोप तय किए हैं।
चारा घोटाले के सजायाफ्ता लालू यादव का लगभग आधा परिवार एक ही केस में फंस गया है। दिल्ली में स्पेशल कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब केस में लालू-राबड़ी समेत दोनों बेटे तेजस्वी और तेज प्रताप तथा दो बेटियों मीसा और हेमा पर आरोप तय कर दिया है।
लैंड फॉर जॉब घोटाला में सीबीआई की चार्जशीट पर आरोप तय करते हुए दिल्ली की विशेष अदालत ने कहा कि ऐसा लगता है आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और उनका परिवार क्रिमिनल एंटरप्राइज चला रहा था। लालू ने रेलवे को अपनी जागीर समझ लिया था।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी, मीसा भारती, हेमा और तेज प्रताप यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ लैंड फॉर जॉब घोटाले में आरोप तय किए हैं। अदालत ने 52 आरोपियों को बरी भी कर दिया है।
सामाजिक कार्यकर्ता गुड्डू बाबा ने लीज पर दी गई कौटिल्य नगर की जमीन पर जांच के लिए डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को पत्र लिखा है। बताया जा रहा है कि लालू प्रसाद का परिवार 10 सर्कुलर रोड आवास से यहीं शिफ्ट होने वाला है।
शनिवार सुबह लालू यादव की बाईं आंख के मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) का ऑपरेशन किया गया, जो पूरी तरह सफल रहा। ऑपरेशन के दौरान सांसद मीसा भारती उनके साथ मौजूद रहीं।