
नेपाल की सीमा से सटे लखीमपुर खीरी जिले के 47 गांवों को केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित 'वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2' (वीवीपी-द्वितीय) के तहत सीमा पर 'प्रथम ग्राम' के रूप में विकसित किया जाएगा।

लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर में खेत गए 50 वर्षीय किसान प्रगट सिंह को बाघ ने मार डाला। शनिवार को उनका अधखाया शव मिला। वन विभाग की लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा किया। पुलिस ने स्थिति संभाली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

लखीमपुर खीरी जिले में शादी समारोह में शामिल होने आई एक नाबालिग मूक-बधिर से आरोपी ने रेप किया। घटना के बाद आरोपी भाग निकला। पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

लखीमपुर खीरी में कुछ दिन पहले हुए सड़क हादसे में हुई बेटे की मौत का सदमा मां और उसकी दो बेटियां बर्दाश्त नहीं कर सकीं। मां और उसकी दो बेटियों ने जहर खा लिया। जिसमें दो की मौत हो गई।
यूपी में लखीमपुर खीरी के पलिया में एक मासूम बच्ची के साथ हुई छेड़छाड़ के बाद प्रशासन ने 'न्याय' का ऐसा मॉडल पेश किया जिससे अपराधी कांप उठे। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ-साथ उसकी दुकान पर बुलडोजर चला दिया गया।
लखीमपुर खीरी जिले में हुए हादसे ने शादी वाले घर की खुशियां छीन लीं। जिन दो गांवों में शादी को लेकर तैयारियां चल रही थीं वहा मातम पसर गया। दो सगे भाइयों व चचेरी बहन बहनोई सहित चार की मौत की सूचना मिली तो कोहराम मच गया।
लखीमपुर खीरी में हादसा हो गया। चार लोगों के लिए कोहरा काल बन गया। एनएच 730 पर गुरुवार सुबह छाए जबरदस्त कोहरे के बीच एक कार किसी ट्रक से जा टकराई।
लखीमपुर खीरी जिले के 81,650 बुजुर्गों के लिए अच्छी खबर है। शासन की ओर से इनके खाते में एक-एक हजार रुपये भेजा जाएगा। ये पैसा मार्च महीने में डाला जाएगा। जिससे बुजुर्गों को बड़ी राहत मिलेगी।
गांव में बढ़ रहे खूंखार जानवरों के हमले से बचने को लेकर वन विभाग ने एक नई तकनीकी अपनाएगी। जिससे गांव के पास जानवरों के पहुंचने की जानकारी मिल जाएगी।
लखीमपुर खीरी की बेटी नाजरून को जहरीले सांपों और मगरमच्छों का खौफ ही नहीं है। दुधवा फाउंडेशन की मोटीवेटर नाजरून निशा को इसमें महारत हासिल है। एक महीने में 60 सांप और 10 मगरमच्छ को पकड़कर जगह पर छोड़ चुकी हैं।