
कुत्ते के काटने की शिकार महिला ने भी अदालत में अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा, ‘मैं सहमत हूं कि ABC (एनिमल बर्थ कंट्रोल) कार्यक्रम को सही से लागू करने पर कुत्तों की आक्रामकता और उनकी संख्या को कम करने में मदद मिलेगी।’

सरायगढ़ में महिला डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण स्थानीय लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महिला मरीजों को अत्यधिक कठिनाई हो रही है। पंचायत मुखियाओं ने सांसद, विधायक और सिविल सर्जन से महिला डॉक्टर की नियुक्ति की मांग की है।

केजीएमयू के दुष्कर्म और धर्मांतरण के आरोपी रेजिडेंट डॉक्टर रमीज मलिक की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया है। केजीएमयू की महिला डॉक्टर ने रमीज पर कई संगीन आरोप लगाए थे।

आयोग ने माना कि महिला को काफी नुकसान पहुंचा और मां बनने की ख्वाहिश से वंचित होना पड़ा। आयोग ने ये भी कहा कि महिला को जिंदगीभर का दर्द मिला है और 20 लाख रुपये इसकी कभी भरपाई नहीं कर सकेंगे।

लखनऊ के केजीएमयू में धर्म बदलने का दबाव बनाने वाले रेजिडेंट डॉक्टर ने नीट पीजी काउंसिलिंग के माध्यम से करीब डेढ़ साल पहले दाखिला लिया था। इसके बाद अपनी ही विभाग की महिला रेजिडेंट डॉक्टर को प्रेमजाल में फंसाया था।

साल 2017 में उन्होंने बोरिंग रोड क्षेत्र में काम शुरू किया, जबकि दानापुर-खगौल में अस्पताल तैयार हो रहा था। मेहनत और मरीजों के भरोसे का असर यह रहा कि 2018 तक उनके यहां 25 से 30 सफल डिलिवरी हो चुकी थीं।

डॉक्टर से जब शिकायत की गई, तो पेट में गैस की वजह से दर्द होने की बात कहकर हीलाहवाली की गई। महिला को 15 मार्च की दोपहर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। कई दिन बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने उसे अन्य अस्पताल में दिखाया। अल्ट्रासाउंड में पेट के अंदर कॉटन स्पंज छूटने की जानकारी मिली।

अधिकारियों के मुताबिक, तलाशी अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक हर लॉकर की जांच न हो जाए। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अस्पताल प्रशासन सहयोग कर रहा है, जिसमें मेडिकल सुपरिंटेंडेंट तलाशी दलों के साथ साथ रहते हैं।

मुजम्मिल गनी ने कबूल किया कि उसने खुद 5 लाख रुपये दिए थे। आदिल अहमद राथर ने 8 लाख रुपये और उनके भाई मुजफ्फर अहमद राथर ने 6 लाख रुपये दिए। शाहीन शाहिद ने 5 लाख और डॉ. उमर उन-नबी मोहम्मद ने 2 लाख रुपये दिए।

पीठ ने कहा कि हमारी नजर में इस तरह के आरोप पर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करना राज्य की असंवेदनशीलता दिखाता है। उसने कहा कि चिकित्सक को NOC न देकर उसे शिक्षा के अधिकार से वंचित रखना मनमाना रवैया है।