
वांगचुक के इस आंदोलन को अपना समर्थन देने के लिए मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा भी जंतर-मंतर पहुंचे थे। आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए कामरा ने कुछ ऐसी टिप्पणियां कीं जिससे अब एक नया कानूनी विवाद खड़ा हो गया है।

हास्य कलाकार कुणाल कामरा ने जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के मंच से भगवान राम को लेकर एक विवादित टिप्पणी कर दी। इसको लेकर कई लोग उन्हें निशाने पर ले रहे हैं। दिल्ली पुलिस से कार्रवाई की मांग भी की जा रही है।

बीजेपी ने कामरा के एक पोस्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और पुलिस कार्रवाई की चेतावनी दी है। महाराष्ट्र के मंत्री और BJP के सीनियर नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने चेतावनी दी है कि पुलिस इस मामले में जल्द कार्रवाई करेगी।

जितेंद्र आव्हाड ने कहा, 'हाथापाई के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के समर्थकों को हिरासत में लिया। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया था कि जैसे ही सदन की कार्यवाही समाप्त होगी, वह पुलिस को मेरे समर्थकों को रिहा करने का निर्देश देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।'
पीठ ने कहा कि कुणाल कामरा का बयान चेन्नई में दर्ज किया जा सकता है, क्योंकि मुंबई में कार्यक्रम के बाद कॉमेडियन को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। कामरा फिलहाल तमिलनाडु में रहते हैं।
कुणाल कामरा के वकील ने अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल को मिल रही जान से मारने की धमकियों के बावजूद मुंबई पुलिस पूछताछ के लिए उनकी उपस्थिति पर जोर दे रही है।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द करने संबंधी याचिका पर बुधवार को अपना आदेश सुरक्षित रखा है। हालांकि कोर्ट ने कुणाल कामरा की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी है।
स्टैंड-अप कॉमेडियन कुनाल कामरा को बिग बॉस के नए सीजन के लिए अप्रोच किया गया था। उन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर के साथ बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। कुनाल ने शो के लिए मना करते हुए कहा कि वो मेंटल हॉस्पिटल जाना ज्यादा पसंद करेंगे।
कुणाल कामरा केस में बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से जवाब मांगा है। कामरा ने हाई कोर्ट में एफआईआर रद्द करने की गुहार लगाई थी।
कुणाल कामरा ने पत्र में लिखा, 'मुझे पता है कि आपको स्टेट के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखने पड़ते हैं। स्टेट का सपोर्ट न हो तो कोल्डप्ले और गन्स एन' रोजेस जैसे आइकॉनिक शोज तो सपना ही रह जाएं।'