भवाली में प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने शनिवार को कैंची धाम जाकर बाबा नीब करौरी के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रबंधक ने उनका स्वागत किया और बाबा के जीवन की जानकारी दी। उनके आगमन पर प्रशंसकों में उत्साह था, और उन्होंने मंदिर में समय बिताकर अपनी आस्था व्यक्त की।

कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े सवाल पर कुमार विश्वास ने पत्रकारों से कहा कि मुझे जब पहली बार कॉकरोच के बारे में पता चला था तो मेरी मां ने बताया था कि कॉकरोच अंधेरे में रहता और इकट्ठा होकर रहते हैं। बनी-बनाई व्यवस्थाओं को नाश करता है। हिट भी है, इलाज हो जाएगा।

एक इंटरव्यू में कुमार विश्वास ने अपने घर के भीतर की तस्वीरें दिखाईं तो सोशल मीडिया पर इसकी भव्यता के चर्चे शुरू हो गए। कुछ लोगों ने इसे असली शीशमहल बताया तो कुछ कह रहे हैं कि एक कवि ने अपनी मेहनत से यह सब हासिल किया है।

दिल्ली विधानसभा चुनावों में अपनी किस्मत आजमा चुके अवध ओझा एक बार फिर से चर्चा में हैं। अवध ओझा ने कवि कुमार विश्वास पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें भी राज्यसभा चाहिए, लेकिन वो इसके लिए चाटुकारिता नहीं कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व नेता और प्रख्यात कवि कुमार विश्वास सहित दिल्ली सरकार के दो पूर्व मंत्रियों को समन भेजकर 15 मई को तलब किया है। तीनों पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का आरोप है।
कवि कुमार विश्वास ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी बात बोल दी है। उन्होंने कहा कि यूपी का चुनावी मुकाबला एकतरफा नहीं है। विश्वास के अनुसार, अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में जो सफलता हासिल की है, उसका प्रभाव विधानसभा चुनाव में और भी ज्यादा शक्तिशाली तरीके से दिखेगा।
नोएडा के पंचशील बालक इंटर कॉलेज में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। डॉ. कुमार विश्वास ने अपनी कविताओं के माध्यम से एकता और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया। कार्यक्रम में अन्य कवियों ने भी प्रस्तुति दी। वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन ने सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह सम्मेलन आयोजित किया।
आपको बता दें कि कुमार विश्वास आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं। दिल्ली की सत्ता में आने के बाद से ही उनकी अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम के साथ मनमुटाव हो गया।
सोशल मीडिया पर पैर घसीटते हुए एक दिव्यांग बच्ची के स्कूल जाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद उसके लिए मदद की बाढ़ आ गई है। भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने डीएम से बात की है। प्रशासन ने 24 घंटे के भीतर बच्ची को ट्राई साइकिल देने का आश्वासन दिया है।
लोकप्रिय कवि कुमार विश्वास एआई समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन पर भड़क गए। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आपसे न हो पाएगा। विश्वास ने कहा कि यह नंगा प्रदर्शन विपक्ष के मुद्दाहीन नंगपन का प्रदर्शन है।