
नगर निगम चुनाव में प्रचार के आखिरी दौर में प्रत्याशी मतदाताओं तक पहुंचने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में वार्ड 19 से भाजपा प्रत्याशी राकेश पुटरा का अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

पुलिस के मुताबिक खुशबू वर्ष 2023 से कोटा में रहकर NEET की तैयारी कर रही थी। उसकी छोटी बहन खुशी भी उसके साथ रह रही थी और JEE की तैयारी कर रही है। दोनों बहनों का लंबे समय से कोटा में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का सिलसिला चल रहा था।

राजधानी जयपुर में लगातार दूसरे दिन बारिश का दौर जारी है। सोमवार दोपहर हुई तेज बारिश के बाद तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में शहर के जेएलएन मार्ग पर सबसे ज्यादा 35 एमएम बारिश हुई। मंगलवार सुबह भी कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश होती रही।

जयपुर जिले में सांगानेर में 16.2 MM, आमेर में 37 MM, चौमूं में 30 MM, जमवारामगढ़ में 35 MM, तूंगा में 22 MM और जालसू में 18 MM बारिश दर्ज की गई। जयपुर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
भारी बारिश का सबसे ज्यादा असर हाड़ौती क्षेत्र में देखने को मिला है। कोटा, बारां, बूंदी और झालावाड़ में कई जगहों पर 6 से 12 इंच तक बारिश रिकॉर्ड हुई। झालावाड़ में नदियां उफान पर हैं और कई बांधों के गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है।
ब्लीडिंग रोकने के लिए महिला को करीब 10 से 12 यूनिट ब्लड चढ़ाया गया, लेकिन इसके बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। उनका आरोप है कि समय पर उचित इलाज नहीं मिलने के कारण पत्नी की हालत लगातार बिगड़ती गई।
नरेश मीणा को इससे पहले राजस्थान हाईकोर्ट से इस मामले में सशर्त जमानत मिली थी। हालांकि, जमानत की शर्तों के कथित उल्लंघन के चलते एससी-एसटी कोर्ट ने 13 जुलाई 2026 को उनकी जमानत रद्द कर दी थी।
कोटा में एक रैली के बाद मीडिया से बातचीत में शांति धारीवाल ने कहा कि दिल्ली का आलाकमान अलग है और वही सबसे बड़ा है, लेकिन राजस्थान कांग्रेस का नेतृत्व अशोक गहलोत ही करते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी कांग्रेस कार्यकर्ता जब जयपुर आता है तो उसका पहला पड़ाव अशोक गहलोत का आवास होता है।
मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार रामपुरा निवासी 70 वर्षीय असर सिंह को लकवे की शिकायत के बाद न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
भर्ती महिलाओं में रागिनी मीना, आरती चोपदार, पिंकी, सुशीला और धन्नी सुमन शामिल हैं। सभी की किडनी फेल हो चुकी है और उन्हें हर दूसरे दिन डायलिसिस कराना पड़ रहा है।