
देश की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन बिहार से होकर चलाई जा रही है, लेकिन प्रदेश में इसका कोई ठहराव नहीं है। इससे प्रदेश और खासकर सीमांचल के लोगों में मायूसी है।

मृत महिला के परिजन के अनुसार मृत महिला का शव जिस पेड़ की टहनी से बरामद किया गया है। मृत महिला का पैर निचे जमीन पर सटे रहने के कारण प्रथम दृष्टया हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने से जुड़ा मामला प्रतीत होता है। पुलिस भी मामले को हत्या के बिंदु से जोड़कर तफ्तीश जारी रखे हुए है

पहले यह खबर आई कि पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद किशनगंज सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने की बात सामने आई है। गयाजी सिविल कोर्ट को भी ऐसी ही धमकी मिली है।

बिहार के 3 जिलों में भयंकर ठंड और शीतलहर के चलते स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। इन जिलों में 8वीं तक के स्कूल फिलहाल बंद रखने का फैसला लिया गया है। आंगनबाड़ी केंद्र और कोचिंग संस्थानों को भी इस आदेश के दायरे में लाया गया है।

पीएफआई कनेक्शन को लेकर NIA ने शुक्रवार को बिहार के किशनगंज में छापा मारा। इस दौरान टीम ने 2 युवकों को हिरासत में लिया है। जिन से टाउन थाने में कई घंटों पूछताछ हुई। इससे पहले PFI के पूर्व बिहार चीफ महबूब आलम उर्फ महबूब नदवी की गिरफ्तारी हुई थी।

इस संबंध में भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता पंकज सिंह ने बताया कि यह एक पुराना मामला है और भुगतान को लेकर उच्च स्तर पर विभाग को पत्र लिखा गया है। हालांकि, अदालत के आदेश के बाद नीलामी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

बिहार में अररिया समेत 5 जिलों की हवा बेहद खराब है। एक्यूआई 200 के पास है। सबसे प्रदूषित अररिया जिला है। जहां AQI 258 है। पटना सिटी का इलाका खराब श्रेणी की हवा के चपेट में रहा। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 206 दर्ज किया गया। शु्क्रवार राज्य का एक भी शहर स्वच्छ हवा की श्रेणी में नहीं रहा।

किशनगंज में आर्मी कैंप की प्रस्तावित जमीन का विरोध तेज हो गया है। बहादुरगंज से ओवैसी की पार्टी AIMIM के विधायक तौसीफ आलम ने इसे किसी दूसरी जगह बनाने की मांग की है।

किशनगंज में जुल्फिकार हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में मृतक की प्रेमिका और उनके भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक बहन के प्रेमी को घर बुलाकर हत्या की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक का उनकी बहन के साथ अवैध संबंध था।

किशनगंज में ओबीसी कन्या आवासीय उच्च विद्यालय के हॉस्टल में रहने वालीं 18 छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। रात्रि भोजन में हलवा खाने के बाद उन्हें उल्टी होने लगी। आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।