
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के साथ बातचीत में कहा कि भाजपा नेता ने स्वीकार किया कि कोई भी उन्हें महिला विरोधी नहीं कह सकता। थरूर ने यह भी बताया कि महिलाएं संसद और हर संस्थान में प्रतिनिधित्व की हकदार हैं। उन्होंने महिलाओं की तरक्की को खतरनाक परिसीमन से न जोड़ने की अपील की।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू के साथ हुई बातचीत का अंश साझा किया। दोनों के बीच यह बातचीत लोकसभा की कार्रवाई स्थगित होने के बाद हुई थी।

नई दिल्ली में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि उन्होंने महिलाओं को सम्मान और अधिकार देने के ऐतिहासिक अवसर को गंवा दिया। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष ने केंद्र सरकार के इस प्रयास का समर्थन नहीं किया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के अधिकारों के लिए अभियान जारी रहेगा।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा की सीटें बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव रखा है, जिससे दक्षिणी राज्यों को भी लाभ होगा। उन्होंने महिला आरक्षण कानून को 2029 से लागू करने का भी संकेत दिया। रिजिजू ने कहा कि यह प्रस्तावित संशोधन सभी राज्यों और समुदायों के हितों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए सहयोग मांगते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखा है। उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि इस अधिनियम को लागू करने में कोई देरी नहीं होनी चाहिए। संसद का सत्र 16 अप्रैल से शुरू होगा।
उत्तराखण्ड हज कमेटी अध्यक्ष खतीब अहमद ने दिलली में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात कर उत्तराखण्ड जाने वाले हज यात्रियों को बे
तिरुवनंतपुरम में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 16 अप्रैल को संसद का विशेष सत्र बुलाने की घोषणा की है। इस सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा होगी। रिजिजू ने कहा कि महिला सशक्तिकरण सरकार की प्रतिबद्धता है और सभी राजनीतिक दलों को इस मुद्दे पर एकजुट होना चाहिए।
महिला आरक्षण विधेयक के अलावा और भी कुछ अहम विधेयक हैं, जिसे सरकार इस सत्र में पारित कराने की योजना पर काम कर रही है। इनमें सबसे प्रमुख सशस्त्र पुलिस बल विधेयक 2026 है, जो राज्यसभा में तो पास हो गया है लेकिन लोकसभा में लटका हुआ है।
उच्च सदन में विपक्ष के नेता खरगे ने आरोप लगाया कि सरकार चुनाव के समय विधेयक लाकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है। रिजिजू ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एफसीआरए संशोधन विधेयक का बचाव किया और कहा कि इसका उद्देश्य धार्मिक संगठनों को निशाना बनाना नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ विदेशी धन के दुरुपयोग को रोकना है। कांग्रेस ने इस विधेयक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई है और इसे असंवैधानिक बताया है।